Pics: पुलिस की दबंगई का 'नंगा नाच' देख चौंक जाएंगे
एक बार फिर पुलिस की दबंगई का 'नंगा नाच' देखने को
मिला। पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की। एक छात्र का तो गला ही पकड़
लिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
Pics: पुलिस की दबंगई का 'नंगा नाच' देख चौंक जाएंगे
दअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के स्टूडेंट्स हॉस्टल फंड में हेराफेरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एबीवीपी छात्र नेता हरमनजोत सिंह गिल और दिनेश चौहान की अगुवाई में 50 स्टूडेंट्स ने स्टूडेंट सेंटर से वीसी दफ्तर तक विरोध प्रदर्शन किया।
Pics: पुलिस की दबंगई का 'नंगा नाच' देख चौंक जाएंगे
एबीवीपी छात्र नेता हॉस्टल फंड की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की मांग कर रहे थे। छात्र नेताओं ने मांग पत्र देने के लिए वीसी से मिलने की अनुमति मांगी। लेकिन विरोध कर रहे स्टूडेंट्स को पीयू सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोक लिया।
Pics: पुलिस की दबंगई का 'नंगा नाच' देख चौंक जाएंगे
इसके बाद वीसी दफ्तर में एंट्री नहीं करने देने पर एबीवीपी छात्रों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस वालों ने छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की। मारपीट की। उन पर खूब लाठियां बरसाईं।
Pics: पुलिस की दबंगई का 'नंगा नाच' देख चौंक जाएंगे
उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। विरोध प्रदर्शन में छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। एबीवीपी नेता हरमनजोत सिंह गिल ने कहा कि हॉस्टल फंड में गड़बड़ी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर पीयू प्रशासन ने हॉस्टल फंड का रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया तो एबीवीपी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।