डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल में हैं। ऐसे में इस बार डेरा के अंदर दीवाली कैसे मनेगी? उधर, बिजली विभाग ने भी डेरा को एक झटका दे दिया है।
2 of 5
डेरा सच्चा सौदा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
दरअसल, बिजली निगम ने बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों का बिजली कनेक्शन काट दिए। डेरा प्रबंधन की ओर से एक माह से बिजली बिल के 29 लाख रुपये जमा नहीं कराये गए थे।
वहीं, डेढ़ लाख रुपये जमा करने पर निगम ने डेरे के अस्पताल की बिजली बहाल कर दी है। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन का कहना है कि बैंक खाते सील होने की वजह से बिजली के बिल नहीं जमा कराये जा सके। बैंक खाते खुलने में अभी समय लग सकता है।
4 of 5
डेरा सच्चा सौदा का एरियल व्यू
इसलिए ये कहना मुश्किल नहीं है कि डेरा सच्चा सौदा के अंदर इसबार दीवाली फीकी के साथ अंधेरे में ही मनेगी। हालांकि डेरे की ओर से हाईकोर्ट में बैंक खाते खोलने के लिए याचिका दायर कर रखी है।
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय अपने आप में एक छोटा शहर है। यहां फाइव स्टार होटल, सिनेमा हॉल, रिसोर्ट, सैकड़ों फैक्ट्रियां, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कांप्लेक्स, शिक्षण संस्थान, स्टेडियम और अस्पताल आदि बने हैं।