डेरा सच्चा सौदा के रॉक स्टार बाबा की तीसरी फिल्म का समर्थकों में इतना क्रेज है कि उन्होंने मूवी का सबसे बड़ा पोस्टर बना डाला। देखिए इसकी खासियतें।
2 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत व निर्देशित फिल्म 'एमएसजी द वारियर लायन हार्ट' ने बड़े पर्दे पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। इस एक सप्ताह में 113.62 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। इस कामयाबी की खुशी में उनके प्रशंसकों ने दुनिया का यह सबसे बड़ा पोस्टर बना डाला। 1 लाख 62 हजार 788 स्कवेयर फीट आकार के इस पोस्टर को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को भेजा जाएगा।
3 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, अबस से पहले विश्व के सबसे बड़े पोस्टर का रिकार्ड स्विट्जरलैंड के जेनेवा के जनरेशन गुरर्डिन कुमेर के नाम है, जिन्होंने 14 मई 2016 को 8115.32 स्कवेयर फीट आकार का बनाया था। प्रशंसकों द्वारा बनाए गए विशालकाय पोस्टर में डेरा प्रमुख डॉ. एमएसजी शेरदिल के किरदार में पहाड़ पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं।
4 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
इस पोस्टर का अनावरण एक कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। कार्यक्रम की आयोजन पुष्पा इंसां ने बताया कि 'एमएसजी द वारियर लायन हार्ट' फिल्म की सफलता की खुशी में प्रशंसकों ने यह पोस्टर बनाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 'एमएसजी द वारियर लायन हार्ट' फिल्म के नाम एक एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और एक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड है।
5 of 8
बाबा राम रहीम की मूवी का दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पा ने बताया कि बाबा के समर्थकों ने 23 सितम्बर को 1 लाख 50 हजार 9 प्रशंसकों ने घी के दीए जलाए थे, इस रिकार्ड को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लिए भी भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ने इस फिल्म में 3 किरदार कैमरे के सामने निभाए हैं और 30 किरदार कैमरे के पीछे यानि फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न विधाओं में निभाएं हैं, इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह दर्ज हुआ है।