राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर बाबा के ही डेरा सच्चा सौदा ने ऐसा दावा किया है, सुनकर पुलिस हिल गई। डेरे के 6 करोड़ अनुयायी भी हैरान रह गए।
दरअसल साध्वी यौन शोषण में सजायाफ्ता बाबा गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की हरियाणा पुलिस तलाश में जुटी है, पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उधर, डेरा सच्चा सौदा के नवनियुक्त प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है और अब उसकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया हनीप्रीत की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।
3 of 5
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
डेरा के मुखपत्र में बुधवार के अंक में डेरा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि हनीप्रीत छह करोड़ लोगों की बहन है, इसलिए मीडिया उसकी इज्जत से खिलवाड़ बंद करे। हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का है, जिसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत की जान को खतरा है। यह खतरा किन लोगों से है, इसकी जांच होनी चाहिए।
4 of 5
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
प्रवक्ता ने यह नहीं लिखा कि आखिर हनीप्रीत कहां है और पुलिस का सहयोग करने की बजाय वह छिपती हुई क्यों भाग रही है। डेरा प्रवक्ता ने डेरा के अंदर किसी प्रकार की सुरंग होने की खबरों को भी मनगढ़ंत बताया है, जबकि हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा की जांच करने वाली टीम के प्रवक्ता ने खुद मीडिया के सामने खुलासा किया था कि जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली थी। यह सुरंग बाबा की गुफा से साध्वियों के निवास तक जाती है।
5 of 5
Honeypreet Insan
- फोटो : self
प्रवक्ता ने लिखा कि अगर जांच टीम के बयान पर विश्वास किया जाए तो यह साफ हो गया है कि डेरा की ओर से अब भी सच नहीं परोसा जा रहा है। डेरा प्रवक्ता की ओर से डेरा के छह करोड़ श्रद्धालु होने का दावा किया गया है पर खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेरे के पूरे देश में लगभग 35 लाख श्रद्धालु ही हैं। हरियाणा में यह संख्या छह लाख के करीब है।