फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेरा सच्चा सौदा में गद्दी के वारिस को लेकर नया सच आया सामने, राम रहीम के इस 'करीबी' का नाम नहीं लेते

Sat, 25 Aug 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Aug 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Successor, No Talk about Honeypreet
राम रहीम
जानते हैं, डेरा सच्चा सौदा में अब राम रहीम के एक बेहद 'करीबी' शख्स का नाम तक नहीं लिया जाता। वहीं डेरे की गद्दी के वारिस को लेकर एक नया सच सामने आया है, आप भी जानिए।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Successor, No Talk about Honeypreet
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
हनीप्रीत की नहीं होती चर्चा
डेरे में अब हनीप्रीत का नाम तक नहीं लिया जाता। कोई उसके बारे में बात भी नहीं करता। डेराप्रेमियों ने बताया कि भक्तजन सिर्फ गुरु नाम का सिमरन करते हैं। हनीप्रीत के बारे में कोई चर्चा नहीं करता है।
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Successor, No Talk about Honeypreet
राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
बेटा गद्दी पर बैठने को तैयार नहीं
उधर, गुरमीत सिंह के बेटे जसमीत सिंह भी डेरामुखी की गद्दी पर बैठने को तैयार नहीं है। हालांकि बाबा गुरमीत सिंह को सजा होने के बाद से ही ये अटकलें लगती रही कि डेरे की जिम्मेवारी अब बाबा के पुत्र जसमीत सिंह को सौंपी जाए, लेकिन अभी तक बाबा के बेटे जसमीत डेरे की गद्दी को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Successor, No Talk about Honeypreet
Ram rahim
डेरे की बादशाहत खत्म हो गई
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट द्वारा पिछले साल सुनाई गई सजा के बाद पंचूकला में भड़की हिंसा ने डेरे की ‘बादशाहत’ को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। डेरे की सल्तनत आज भी अपने बादशाह से वंचित है और डेरे का सन्नाटा डेराप्रेमियों को आहत कर रहा है।
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Successor, No Talk about Honeypreet
Ram rahim
गुफा में जाने की इजाजत नहीं
बाबा गुरमीत सिंह की गुफा में जाने की आज भी किसी को इजाजत नहीं है। डेरे में जाने वाले भक्त गुफा को बाहर से ही प्रणाम करते हैं। जबकि जिस क्षेत्र में बाबा का प्रवास था, वहां बनी तमाम इमारतें पूरी तरह से सुनी पड़ी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed