फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काफी रोमांटिक है गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट की लव स्टोरी, बताया पहलवान से कैसे हुआ प्यार...

Sat, 25 Aug 2018 03:03 PM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 25 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Asian Games Gold Medal Winner Wrestler Vinesh Phogat Love Story with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट की लव स्टोरी काफी रोमांटिक है। विनेश ने खुद खुलेआम इजहार-ए-इश्क किया और उनके साथ शादी करने का ऐलान भी।
Asian Games Gold Medal Winner Wrestler Vinesh Phogat Love Story with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके पहलवान रह चुके सोमवीर राठी को हमसफर बनाने का ऐलान किया। दोनों के रिश्ते को परिवार वालों की रजामंदी मिल चुकी है। अब जकार्ता से लौटने के बाद सगाई होगी और वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद शादी करेंगे।
Asian Games Gold Medal Winner Wrestler Vinesh Phogat Love Story with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
विनेश का भाई हरविंदर फौगाट कहते है कि विनेश व सोमवीर की शादी करने के लिए दोनों के परिवार तैयार है और इस शादी को लेकर दोनों के परिवारों में काफी खुशी है। विनेश व सोमवीर की शादी वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद होगी, क्योंकि विनेश को उसके लिए प्रैक्टिस भी करनी है। उसके बाद जरूर कुछ समय मिलेगा और इसलिए ही यह प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games Gold Medal Winner Wrestler Vinesh Phogat Love Story with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
विनेश व सोमवीर दोनों ही पहलवान हैं, वहीं  रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। पहलवान होने के चलते वह उसे जानती ही है। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला रेलवे में नौकरी के दौरान भी चला। बातचीतों का दौर मुलाकातों के दौर में बदला। मिलते जुलते हम दोनों ने एक दूसरे को जाना, समझा और अब शादी करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
Asian Games Gold Medal Winner Wrestler Vinesh Phogat Love Story with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
नेशनल में मेडल जीत चुका सोमवीर
जींद जिले के गढ़वाली खेड़ा गांव के सोमवीर राठी ने कुश्ती की शुरूआत सोनीपत के खरखौदा में नर्सरी से की थी। उसके बाद वह नेशनल स्तर तक पहुंच गया और उसने नेशनल में कांस्य पदक जीता है। उसके बाद सोमवीर रेलवे में नौकरी करने लगा और इस समय वह राजस्थान में तैनात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed