{"_id":"5a7ab8304f1c1bf07b8b5f8f","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-case-hearing-in-highcourt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम और सच्चा सौदा के बारे में नई जानकारियां आई सामने, पता होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम और सच्चा सौदा के बारे में नई जानकारियां आई सामने, पता होनी चाहिए
Mon, 26 Feb 2018 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम रहीम और सिरसा डेरा सच्चा सौदा के बारे में अब कई नई जानकारियां सामने आई हैं, जिनके बारे में जानकर किसी को भी यकीं नहीं होगा। पढ़ें ये रिपोर्ट...
2 of 13
राम रहीम
दरअसल, मामले को लेकर एसआईटी की ढीले रवैए पर सवाल उठाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर डेरा समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोपी आदित्य इंसा और अन्य को गिरफ्तार नहीं कर सकते तो क्या यह जिम्मेदारी पंजाब पुलिस को दे दें। कोर्ट की तरफ से पूछा गया कि सीसीटीवी फुटेज वाली हार्ड डिस्क को नष्ट करने का क्या औचित्य है? आखिर सीसीटीवी फुटेज में ऐसा क्या था जो उसे नष्ट करना पड़ा।
3 of 13
राम रहीम
सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से हाईकोर्ट को बताया गया कि आदित्य इंसां की सूचना देने वाले के लिए इसे और इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। अन्य छह आरोपियों नवीन विक्रम, मनप्रीत कौर, विक्रम, गुरदत, अभिजात भगत और बेअंत कौर पर 1-1 लाख का इनाम घोषित किया जा चुका है। इनके अलावा अन्य 8 आरोपियों की सूचना देने वालों को 50 -50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
राम रहीम
हाईकोर्ट ने कहा कि चाहे जैसे हो इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी हरसंभव कदम उठाए। इसी बीच टूटी हार्डडिस्क के बारे में पूछने पर कोर्ट को बताया गया कि इसमें सीसीटीवी फुटेज मौजूद थी। हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए पूछा कि सीसीटीवी फुटेज वाली हार्ड डिस्क को नष्ट करने का क्या औचित्य है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि सीसीटीवी फुटेज नष्ट करनी पड़ी। एसआईटी जल्द से जल्द इनके डाटा को रिकवर करे ताकि सारे राज खुलें।
विज्ञापन
5 of 13
राम रहीम
इसी बीच हाईकोर्ट ने एसआईटी से पूछा कि डेरे से बरामद 65 हार्डडिस्क में क्या था जो उन्हें नष्ट करने की कोशिश हुई। कोर्ट को बताया गया कि ज्यादातर में डेरे के भीतर के सीसीटीवी फुटेज का डाटा था। इसे रिकवर करने के लिए सीबीआई और एफबीआई से मदद मांगी गई है। कोर्ट ने कहा ऐसा प्रयास यह साबित करता है कि इसमें कुछ ऐसा है जो किसी के हाथ न लगे इस प्रयास में नष्ट करने की कोशिश की गई। यह डाटा रिकवर करना बेहद ही जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।