फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटेपुर को लेकर ये क्या कह गए डिप्टी सीएम, केजरीवाल पर भी भड़के

Sun, 28 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 28 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Sukhbir badal attacks on aap leader sucha singh chotepur also got angary on kejriwal
Sukhbir Singh Badal On Chotepur - फोटो : Amar ujala
'आप' द्वारा बर्खास्त किये गये पार्टी कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को लेकर पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही केजरीवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए है। 
Trending Videos
Deputy CM Sukhbir badal attacks on aap leader sucha singh chotepur also got angary on kejriwal
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
पंजाब के उपमुख्यमंत्री और शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी द्वारा बर्खास्त किये गये पार्टी कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को अकाली दल में लिये जाने संबधी स्पष्ट करते हुये कहा है कि ऐसे व्यक्तियों की शिअद को कोई जरूरत नही हैं। एक मदिंर के सौन्दर्यकरण प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखने के अवसर पर जब पत्रकारों ने सुखबीर बादल से पूछा कि क्या अब अकाली दल छोटेपुर को पार्टी में लेगी तो बादल ने कहा कि उनके पास दृढ़, ईमानदार व मेहनती कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद है और पार्टी को ऐसे व्यक्तियों की कोई जरूरत नही।
Deputy CM Sukhbir badal attacks on aap leader sucha singh chotepur also got angary on kejriwal
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
आम आदमी पार्टी के भविष्य संबधी पूछे जाने पर  बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जो दिल्ली में लोगों को अपने साथ मिलाकर सता हथियाने में कामयाब हुई थी, को पंजाब के सूझवान लोगों ने समय पर पहचान कर इस का खात्मा कर दिया है और अब यह पार्टी लोगों तक पहुंचने की कोशिश नहीं करेगी। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ लोक सभा चुनावों के बाद ही गिरना शुरू हो गया था और अब तो इनकी की तानाशाहियों के कारण लोगों के मनों में इसका अस्तित्व खत्म हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM Sukhbir badal attacks on aap leader sucha singh chotepur also got angary on kejriwal
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोले सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
बादल ने आम आदमी पार्टी को लोगों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा नकारे हुये लीडरों की टोली बताते हुये कहा कि इसके सभी नेता पेसे इकटठे करने पर लगे हुये है और पार्टी के नेता टिकटें तक बेच रहे है। उन्होने कहा कि जो पार्टी किसी धर्म का सम्मान नहीं करती वह गुरूओं पीरों की धरती पंजाब पर शासन करने के बारे में सोच भी नही सकती। क्योकि पंजाब में सभी धर्मो के लोग रहते है और अपने अपने धर्म अथाह श्रद्ध रखते है।
विज्ञापन
Deputy CM Sukhbir badal attacks on aap leader sucha singh chotepur also got angary on kejriwal
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर के सांसद केप्टन अमरेन्द्र सिंह के बारे में कहा कि चुने हुये प्रतिनिधि होने के बावजूद कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने क भी अपने लोक सभा क्षेत्र में मुंह तक नही दिखाया, विकास करवाना तो बड़े दूर की बात है। कांग्रेस और आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये स. बादल ने कहा कि न तो इन दोनों पार्टियों को पंजाब के हितों की परवाह है और न ही राज्य की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक विरासत का कोई ख्याल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed