11 क्लिक करके जानिए, डेंगू को और इससे बचने के तरीके
डेंगू दिन प्रतिदिन कहर ढाये जा रहा है। रोजाना लोग काल का ग्रास बन रहे हैं। ऐसे में इससे बचने के उपाय करना बेहद जरूरी है। 11 क्लिक करके जानिए तरीके।
11 क्लिक करके जानिए, डेंगू को और इससे बचने के तरीके
डेंगू को ब्रेक बोन बुखार भी कहते हैं। यह एडिस इजिप्टी मच्छरों के काटने से होती हैं। इसका मच्छर ज्यादातर दिन में काटता है। इसमें तेज बुखार के साथ शरीर पर चकते बनने शुरू हो जाते हैं। जहां यह महामारी के रूप मे फैलता है, वहाँ एक समय मे अनेक प्रकार के विषाणु सक्रिय हो सकते है। डेंगू के वायरस से जल्द निजात पाने के लिए इसके लक्षणों को पहचान कर सही समय पर डॉक्टर की सलाह लें।
11 क्लिक करके जानिए, डेंगू को और इससे बचने के तरीके
अगर उपचार में अधिक देरी हो जाए तो यह हेमोरेजिक फीवर का रूप ले लेता है। इसमें बुखार बहुत तेज हो जाता है। चकतों से रक्तस्त्राव शुरू हो जाता है। शरीर में रक्त की कमी हो जाती है, थ्रोम्बोसाटोपेनिया हो जाता है, कुछ मामलों में डेंगू प्रघात की दशा आ जाती है, जिसमे मृत्यु दर बहुत ऊँची होती है।
11 क्लिक करके जानिए, डेंगू को और इससे बचने के तरीके
डेंगू बुखार तीन तरह का होता है। पहला क्लासिकल डेंगू बुखार, दूसरा डेंगू हैमरेजिक बुखार व तीसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम। बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी व अस्पताल में संपर्क करें। मरीज को किस तरह का डेंगू हुआ है, जानने के लिए टेस्ट बेहद जरूरी है। उसके मुताबिक ही वैक्सीन दी जाएगी। डेंगू से बचाव के लिए फिलहाल कोई टीका नहीं आया है।
11 क्लिक करके जानिए, डेंगू को और इससे बचने के तरीके
डेंगू अचानक तीव्र बुखार से शुरू होता है, जिसके साथ तेज सिर दर्द होता है, मांसपेशियों मे भयानक दर्द होता है। शरीर पर लाल चकते बन जाते है जो सबसे पहले पैरों पर, फिर छाती पर तथा कभी कभी सारे शरीर पर फैल जाते है। इसके अलावा पेट खराब हो जाना, उसमें दर्द होना, कमजोरी, दस्त लगना, ब्लेडर की समस्या, निरंतर चक्कर आना, भूख ना लगना भी इसके लक्षण है।