{"_id":"6022203079fe08328f48e828","slug":"delhi-violence-friend-defends-deep-sidhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचाव में उतरी दीप सिद्धू की महिला दोस्त, दिल्ली हिंसा के आरोपी के बारे में कह दी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाव में उतरी दीप सिद्धू की महिला दोस्त, दिल्ली हिंसा के आरोपी के बारे में कह दी बड़ी बात
Tue, 09 Feb 2021 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
दीप सिद्धू
- फोटो : @iamdeepsidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू पुलिस की पकड़ में आ गया है। 26 जनवरी के बाद से दीप सिद्धू फरार था। सिद्धू फरार था तो लेकिन फेसबुक पर अपनी बेगुनाही का झंडा लगातार बुलंद किए था। सूत्रों का कहना है कि दीप की एक महिला मित्र और कुछ दोस्त विदेश में बैठकर उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रहे हैं। अब दीप की इस महिला मित्र ने भी उसे बेगुनाह बताया है।
दीप सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
दीप सिद्धू लगातार वीडियो डाल कर किसान आंदोलन के समर्थन में बातें कर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके ये वीडियो उत्तरी कनाडा के एक राज्य से फेसबुक पर अपलोड किए जा रहे हैं। ये सभी वीडियो दीप सिद्धू की एक महिला मित्र और कुछ अन्य दोस्त फेसबुक पर अपलोड कर रहे हैं। दीप सिद्धू ये वीडियो भारत से बनाकर उनको भेजता था।
दीप सिद्धू
- फोटो : @iamdeepsidhu
सिद्धू की महिला मित्र ने दीप को बेगुनाह बताया है। इस महिला से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दीप सिद्धू को पंजाब के युवा चाहते हैं लेकिन किसान नेता नहीं चाहते थे कि सिद्धू आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल किले पर हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
उसने सिद्धू का बचाव करते हुए कहा कि 26 जनवरी को दीप सिद्धू लाल किले पर था, उसके हाथ में झंडा भी था लेकिन दीप सिद्धू ने कभी नहीं कहा कि लाल किले पर झंडा फहराना है। उसने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। उसके बिना हम कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन
दीप सिद्धू
- फोटो : @iamdeepsidhu
सिद्धू की महिला दोस्त के मुताबिक इस दौर से बाहर निकलने के बाद दीप सिद्धू उनके खिलाफ की गई साजिश का खुलासा करेंगे। उसने दावा किया कि सिद्धू अपना केस भी खुद लड़ेंगे। इसके अलावा उसने कहा कि दीप सिद्धू के पिता वकील सुरजीत सिंह सिद्धू के बारे में फैलाई जा रही सभी बातें गलत हैं।