फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मां की लाश से चिपकी थी मासूम, पुलिस ने यूं निकाले शव, सामने आया असली सच

Mon, 12 Mar 2018 09:08 PM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
delhi family burnt alive in road accident in karnal
करनाल में सड़क हादसा
कार में लगी आग और जिंदा जल गया परिवार। मां की लाश के साथ चिपकी थी मासूम, पुलिस ने शव निकवाए तो देखकर सभी रो दिए, दर्दनाक तस्वीरें।
delhi family burnt alive in road accident in karnal
करनाल में सड़क हादसा
एक झटके में खुशियों को ग्रहण लग गया और सब कुछ खत्म। मां-बाप और मासूम बच्ची जिंदा जलकर खाक हो गए, नानी भी नहीं रही। हादसा हरियाणा में करनाल जिले के गांव शामगढ़ के पास फ्लाईओवर पर हुआ। हादसा सुबह करीब पौने चार बजे हुआ। दिल्ली जा रहे एक परिवार के चार सदस्य कार व ट्रक की भिड़ंत के बाद कार में आग लगने से जिंदा जल गए। मरने वालों मे एक सात माह की बच्ची भी है।
delhi family burnt alive in road accident in karnal
करनाल में सड़क हादसा
हादसा गाड़ी चलाने वाले को नींद की झपकी आने से हुआ। गाड़ी असंतुलित होने के कारण डिवाइडर पार गई और दूसरी साइड से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद कार में आग लग गई और कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, देर हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं, मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi family burnt alive in road accident in karnal
करनाल में सड़क हादसा
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के हरिनगर का रहने वाला संचित चोपड़ा (28), पत्नी भावना चोपड़ा (24), बेटी 7 माह की तुषारिका व सास नरेश कुमारी भोला के साथ लुधियाना अपनी रिश्तेदारी में होली मनाने गए थे। इसके बाद सभी घूमने के लिए अमृतसर गए। मंगलवार अलसुबह सभी कार में सवार होकर अमृतसर से दिल्ली की तरफ घर वापस आ रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
delhi family burnt alive in road accident in karnal
करनाल में सड़क हादसा
पुलिस ने शवों को टुकड़ों के रूप में एकत्रित किया और मेडिकल कालेज के मार्चरी हाउस में रखा। तरावड़ी थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। उसके बाद क्रेन की मदद से ही जली हुई कार और क्षतिग्रस्त ट्रक को जीटी रोड से हटवाया गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed