फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई 2000 के नोट दे तो सावधान रहें महिलाएं, वरना इनकी तरह बेवकूफ बन जाएंगी

Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
 delhi boy arrested in cheating ladies, fraud with 2000 rupee note
2000 rupees
दो हजार के नोटों की गड्डी दिखाकर महिलाओं को बेवकूफ बनाए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का तरीका भी इतना शातिर कि कोई भी इसके जाल में फंस जाए।
 delhi boy arrested in cheating ladies, fraud with 2000 rupee note
दो हजार रुपये का नोट
मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। नाईवाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क में ठगी की साजिश रचते दिल्ली निवासी युवक आकाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। ठगी करने वाले शातिर नोटों की गड्डी में आगे और पीछे दो-दो हजार के नोट लगा देते थे और बीच में नोटनुमा कागज भर देते थे। इसके बाद उनका निशाना महिलाएं होती थीं।
 delhi boy arrested in cheating ladies, fraud with 2000 rupee note
दो हजार रुपये का नोट
युवक योजना के तहत महिलाओं को बैंक में पैसे जमा न होने का हवाला देते हुए उन्हें ये गड्डी थमाकर बदले में 20-50 हजार के गहने लेने होते थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्त में आया युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था और शुक्रवार को ही दिल्ली से एक साथी के साथ यहां आया था। पकड़े गए ठग ने बताया कि वह तो महज मोहरा है। एक दिन के उन्हें 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके बदले उन्हें दो नकली गड्डी देकर गहने लेने होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 delhi boy arrested in cheating ladies, fraud with 2000 rupee note
दो हजार रुपये का नोट
आरोपी ने बताया कि गुजरात सहित अन्य राज्यों के युवक इस ठगी के धंधे में लगे हैं। भाड़ावास पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जांच के बाद इनके मुख्य सरगना तक पहुंचने में मदद मिलेगी। जानकारी मुताबिक गिरफ्तार युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी आकाश शुक्रवार को ही दिल्ली से साथी के साथ रेवाड़ी पहुंचा था। पकड़े गए आरोपी के पास से कागजों की दो गड्डी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
 delhi boy arrested in cheating ladies, fraud with 2000 rupee note
दो हजार रुपये का नोट
प्रारंभिक जांच में पता लगा कि गड्डी के ऊपर-नीचे दो-दो हजार रुपये के नोट लगे होते हैं। ये ठग कॉलोनियों में महिलाओं के पास जाते और बैंक में पैसा जमा नहीं होने की बात कहकर एक लाख रुपये की गड्डी के बदले कुछ सोने के आभूषण लेने की बात कहकर महिलाओं को ठगने का काम करते थे। एक लाख रुपये नकली नोट की गड्डी के नाम पर ठग महिलाओं से 20 से 50 हजार तक के गहने ठगने में कामयाब हो जाते थे। पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा होने के उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed