{"_id":"597c71a54f1c1bb9318b4640","slug":"colors-serial-bhag-bakool-bhag-star-cast-at-amar-ujala-chandigarh-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति दूसरी शादी कर ले तो क्या करेंगी... सवाल का जवाब जरा इनसे सुन लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति दूसरी शादी कर ले तो क्या करेंगी... सवाल का जवाब जरा इनसे सुन लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
bhag bakool bhag star cast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति दूसरी शादी कर ले तो पहली पत्नी क्या करे... सवाल का जवाब इन मोहतरमा ने ऐसे अंदाज में दिया कि पूरा हाल तालियों से गूंज उठा, आप भी सुन लीजिए इनका जवाब।
bhag bakool bhag star cast
कलर्स के नए धारावाहिक भाग बकुल भाग की स्टार कास्ट शुक्रवार को संवाद के लिए चंडीगढ़ अमर उजाला दफ्तर में पहुंची। सीरियल के मुख्य किरदार जय सोनी और उनकी रील लाइफ की दोनों बीवियां श्रुति रावत और हिबा खान भी साथ में थीं। इस मौके पर श्रुति रावत से सवाल पूछा गया कि पति दूसरी शादी कर ले तो क्या करेंगी। इसका जवाब देते हुए श्रुति ने कहा कि मैं दूसरी वाली पत्नी से निवेदन करूंगी कि वो मेरे पति को छोड़ दे। उसे समझाऊंगी कि हिंदू धर्म में सिर्फ एक शादी का कानून है।
bhag bakool bhag star cast
श्रुति ने अपने बारे में बात करते हुए बताया कि वे उत्तराखंड में जन्मी और पढ़ाई लिखाई चंडीगढ़ में हुई है। एक साल की थी तो पापा छोड़कर चले गए। उसके बाद मां ने ही उनका पालन पोषण किया। श्रुति ने पंचकूला के आर्मी फ्लैट्स में अपना बचपन बिताया। ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने सेक्टर-8 के एक जिम में बतौर इंस्ट्रक्टर ज्वाइन किया। उसमें काम करते हुए ही उनको मुंबई में एक जिम में जॉब मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhag bakool bhag star cast
मुंबई के जिम में ही उनको एक दिन एक जानकार ने ऑडिशन देने के लिए बुलाया। ऑडिशन दिया और वे सेलेक्ट हो गई। यहीं से कैरियर की शुरुआत हो गई। श्रुति ने बताया कि उन्होंने गुनाहों का देवता, चिंक चिंकी की लव स्टोरी और भाग बकुल भाग जैसे सीरियल में काम किया। श्रुति कहती हैं कि मैं एक आर्मी फैमिली की बेटी हूं और मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि एक्ट्रेस बनूंगी।
विज्ञापन
bhag bakool bhag star cast
निजी जिंदगी के बारे में श्रुति ने बताया कि वे शादीशुदा हैं। पति का नाम निखिल अगवाने हैं और हमने लव मैरिज की है। निखिल महाराष्ट्रियन हैं और मैं गढ़वाली, लेकिन हमारी शादी पूरे महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हुई थी। हम दोनों एक ही जिम मिले थे। हम दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही पसंद कर लिया था। उसके बाद निखिल अपने पेरेंट्स के साथ मेरे घर आए और मम्मी से डायरेक्ट कह दिया कि वो मुझसे प्यार करते हैं।