स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें
अमृतसर में आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दो गुटों में जमकर तलवारें चलीं। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक 11 साल का बच्चा और टास्क फोर्स के जवान शामिल हैं।
स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें
संघर्ष अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह मान को बोलने के लिए माइक न देने पर हुआ।
स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें
एक तरफ टास्क फोर्स के कर्मचारी थे, दूसरी तरफ रेडिकल ग्रुप्स यानी अकाली दल, सिख स्टूडेंट फेडरेशन, सिख यूथ फेडरेशन भिंडरावाला और दल खालसा के लोग थे।
स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें
दोनों गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। धक्का-मुक्की हुई और कुछ सिख सदस्यों की पगड़ियां तक उतार दी गईं। संघर्ष दो बार हुआ। सुबह कार्यक्रम के दौरान, उसके बाद दोपहर में 12 बजे के करीब।
स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें
घायलों को तुरंत गुरू नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खूनी संघर्ष के दौरान पुलिस कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।