फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

58 घंटे बाद इस हालत में मिली 3 दोस्तों की डेड बॉडी, घर से पार्टी करने निकले थे

Tue, 23 Jan 2018 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 23 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
dead body of three friends found, sonipat news
Sonipat News
सीए बनने की खुशी में पांच दोस्त पार्टी करने निकले थे। 58 घंटे बाद तीन दोस्तों की डेड बॉडी मिली, अबतक 4 की मौत। देखिए कैसे हुआ था हादसा।
dead body of three friends found, sonipat news
Sonipat News
हरियाणा के सोनीपत में रोहट गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में कार समेत गिरे पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। इनमें से एक जिंदा निकल आया था और एक को मृत निकाला गया था, वहीं अब 58 घंटे बाद बाकी तीन की डेड बॉडी भी नहर से निकाल ली गई हैं। 
dead body of three friends found, sonipat news
Sonipat News
इससे पहले सोमवार को सांपला के लोगों और परिजनों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सोमवार करीब साढ़े तीन बजे एकजुट होकर दिल्ली-रोहतक हाईवे और रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। यहां लोगों ने बैठकर धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि नहर का पानी नहीं कम किया गया, जिससे गोताखोरों को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of three friends found, sonipat news
Sonipat News
चशमदीद की जुबानी, पूरी कहानी...
चशमदीद राकेश ने बताया कि मैं शनिवार को किसी काम से झज्जर में गया था। वहां से शनिवार रात को सोनीपत आ रहा था। रात लगभग 11 बजे रोहट से आगे निकला तो उसी समय मेरी कार को युवकों की कार ने ओवरटेक किया। युवकों की होंडा इमेज कार लेफ्ट साइड की जगह राइट साइड वाले गलत पुल पर चढ़ गई। उसी समय सामने से ट्रक आ गया और ट्रक से बचने के लिए युवकों ने कार को और भी राइट साइड पर उतार लिया।
विज्ञापन
dead body of three friends found, sonipat news
Sonipat News
जिससे पुल की दीवार से टकराकर कार काफी ऊपर उछल गई और नहर में जा गिरी। पानी का गुबार काफी ऊपर तक उठता हुआ दिखाई दिया। इस तरह का हादसा देख मुझे भी झटका लगा और मैं लगभग 50 मीटर पहले ही रुक गया। कार नहर में गिरने के दो मिनट बाद ही एक लड़का बाहर निकलकर आया, जिसके कपड़े भीगे हुए थे। वह बुरी तरह से सहमा हुआ था और वह सड़क पर चिल्लाने लगा कि मर गए, पांच थे, बचाओ-बचाओ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed