{"_id":"6abd029654f8028c1e0caaca","slug":"bjp-leader-dies-at-home-minister-amit-shah-rally-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा नेता की मौत, भीड़ में बिगड़ी तबीयत; मंच से दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा नेता की मौत, भीड़ में बिगड़ी तबीयत; मंच से दी गई श्रद्धांजलि
Wed, 30 Sep 2026 06:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:07 PM IST
सार
भाजपा नेता रजनीश सहगल अमित शाह की रैली में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी मौत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
रजनीश सहगल, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेता रजनीश सहगल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय भारी भीड़ और गर्मी के बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें मौके पर संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।
रजनीश सहगल अमित शाह की रैली में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी मौत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रैली के मंच से भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।