फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए मेयर ने सांसद किरण खेर के बारे में कहा कुछ ऐसा, छलक पड़े आंसू

Wed, 10 Jan 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Davesh Moudgil of BJP Elected as New Chandigarh Mayor
Mayor Elections 2018 - फोटो : अमर उजाला
मेयर चुनाव जीतने के बाद मोदगिल ने अपने भाषण में सांसद खेर के लिए ऐसी बातें बोलीं, जिसे सुनकर सांसद के भी आंसू छलक पड़े।
Davesh Moudgil of BJP Elected as New Chandigarh Mayor
Mayor Elections 2018 - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले आपको बता दें कि, चंडीगढ़ में एक बार फिर भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा जमाया। पार्टी के देवेश मोदगिल ने कांग्रेस के दविंदर बबला को 17 मतों के अंतर से हराया। मोदगिल को 22 वोट पड़े, जबकि बबला को सिर्फ 5 वोट पड़े। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के गुरप्रीत सिंह ढिल्लो व डिप्टी मेयर पद पर विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
Davesh Moudgil of BJP Elected as New Chandigarh Mayor
Mayor Elections 2018
चुनाव जीतने के बाद देवेश मोदगिल अपने संघर्ष और जीवन की कहानी बताते हुए भावुक हो गए, जबकि उन्होंने सांसद किरण खेर के बारे में यह कहा कि जीवन में परिवार, पति, पुत्र और पैसा चार अहम चीजें हर किसी को चाहिए, लेकिन शहर की लोकप्रिय सांसद शहर के लिए इन सभी को त्याग कर चंडीगढ़ की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Davesh Moudgil of BJP Elected as New Chandigarh Mayor
Mayor Elections 2018
यह सुनते ही सदन में मौजूद सांसद किरण खेर भी भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। मोदगिल ने अपने भाषण में कहा कि ऐसी सांसद के मार्गदर्शन में वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में तीन पूर्व सांसद रहते हैं, जिनमें कांग्रेस के पवन बंसल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय हरमोहन धवन शामिल हैं। शहर के विकास के लिए अगर इन तीनों का दरवाजा खटखटाना पड़े तो वह ऐसा भी करेंगे।
विज्ञापन
Davesh Moudgil of BJP Elected as New Chandigarh Mayor
Mayor Elections 2018
पिता थे क्लर्क, जब देवेश दो साल के थे तब हो गई थी मौत
देवेश मोदगिल काफी साधारण परिवार से हैं। मोदगिल के पिता क्लर्क थे। देवेश दो साल के थे तभी उनके पिता की मौत हो गई थी। सदन में इसकी जानकारी देते हुए मोदगिल ने कहा कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। संघर्ष की इस कड़ी में कई लोगों ने साथ दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed