फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजपूतों ने दलित दूल्हे को घुड़चढ़ी से रोका, पुलिस के पहरे में फेरे, तस्वीरें

Tue, 24 May 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। Updated Tue, 24 May 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
Dalit Groom Procession In Police Guarded, unique marriage, kurukshetra marriage, dalit marriage
दलित समुदाय की शादी की घुड़चढ़ी रुकवाई
उस दूल्हे पर क्या बीतेगी, जिसे शादी के दिन घुड़चढ़ी से ही रोक दिया हो, क्योंकि वह दलित है। पुलिस के पहरे में रस्में निभी तो पथराव हुआ।
Dalit Groom Procession In Police Guarded, unique marriage, kurukshetra marriage, dalit marriage
दलित समुदाय की शादी की घुड़चढ़ी रुकवाई
कुरुक्षेत्र जिले के गांव भूस्तला में शादी समारोह में घुड़चढ़ी रोकने को लेकर राजपूत तथा दलित समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा होने का मामले सामने आया है। सूचना मिलते ही शनिवार देर रात्रि थाना प्रबंधक झांसा निर्मल सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा तनाव बढ़ता देख दलित समुदाय की घुड़चढ़ी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई लेकिन उस समय भी दूसरे पक्ष की तरफ से पथराव किया गया। जिससे कई लोगों को चोटें आई। 
Dalit Groom Procession In Police Guarded, unique marriage, kurukshetra marriage, dalit marriage
दलित समुदाय की शादी की घुड़चढ़ी रुकवाई
जिला पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने दलित समुदाय के लोगों को घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान मंदिर में जाने से रोका तो उसी समय थाना झांसा के प्रबंधक को मौके पर भेजकर उनकी सभी रस्मे पूरी करवा दी गई। जिन लोगों ने दलित समुदाय को बलपूर्वक मंदिरों में जाने से रोका तथा उनको जातिसूचक शब्द कहे हैं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की जांच थाना प्रबंधक झांसा निर्मल सिंह करेंगे। उन्होंने गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया है। गांव में अब स्थिति शांति पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dalit Groom Procession In Police Guarded, unique marriage, kurukshetra marriage, dalit marriage
गांव भूस्तला के दो समाज हुए आमने-सामने
दुल्हे के पिता सुरेश कुमार वासी गांव भूस्तला ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसके पुत्र संदीप का मंडा था तथा शाम के वक्त घुड़चढ़ी की रस्म होनी थी। घुड़चढ़ी के समय उसके लड़का घोड़ा बग्गी पर सवार होकर मंदिरों में माथा टेकने की रस्म अदा कर रहा था। उसी समय राजपूत समुदाय के लोगों ने मंदिर में जाकर घुड़चढ़ी रोकने का फरमान जारी कर दिया। 
विज्ञापन
Dalit Groom Procession In Police Guarded, unique marriage, kurukshetra marriage, dalit marriage
क्या कहती हैं दलित समुदाय की महिलाएं
दुल्हे की मां कृष्णा, दुल्हे की भाभी कुलविंद्र कौर तथा प्रीतो देवी आदि ने बताया कि इससे पहले 2007, 2012 में भी राजपूत समुदाय के लोगों ने उनके समुदाय के लोगों को धमकी देकर घुड़चढ़ी की रस्म करने से मना किया था और कहा कि घोड़ी पर चढ़ने का हक केवल उनके समुदाय के लोगों को है न कि दलित समाज को। उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय बलपूर्वक उनके साथ अन्याय कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed