फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोडवेज की सवारियों से भरी बस में धमाका, छत उड़ी, गूंजी चीखें

Fri, 27 May 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 27 May 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
blast in haryana roadways bus on pipli chowk of kurukshetra
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत से चंडीगढ़ आ रही हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस में कुरुक्षेत्र के पास तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस की छत फट गई। चीखें गूंज उठी।
blast in haryana roadways bus on pipli chowk of kurukshetra
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
बस में बम एक बैग में रखा गया था। इससे 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में चालक व कंडक्टर भी शामिल हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है। बस सोनीपत से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। घटना करीब पौने तीन बजे हुई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे।
 
blast in haryana roadways bus on pipli chowk of kurukshetra
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
हादसा नेशनल हाइवे नंबर 1 पर पिपली के पास हुआ। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज के सोनीपत डिपो की बस (HR 69 B 6340) गुरुवार को चंडीगढ़ जा रही थी। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं। यह बैट्रीनुमा बम एक पीले रंग के बैग में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
blast in haryana roadways bus on pipli chowk of kurukshetra
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
प्रभावित यात्रियों के अनुसार, बस जब पैराकीट व देवीलाल पार्क के बीच थी तो उसमें अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। पूरी बस धुएं से भर गई और चालक भी इसकी चपेट में आ गया। चालक ने सूझबुझ दिखाते हुए तुरंत बस को रोका। बम से निकले छर्रे से कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
blast in haryana roadways bus on pipli chowk of kurukshetra
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। चालक व कंडक्टर सहित करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed