कस्टम विभाग ने अटारी से370 से अधिक चांदी के दुर्लभ सिक्के बरामद किए हैं। इन सिक्कों का पाकिस्तानी कनेक्शन है, आगे देखें क्या है पाक का इन सिक्कों से कनेक्शन
इन दुर्लभ सिक्कों को अमृतसर के अटारी रेल से पाकिस्तानी पैसेंजर के पास से बरामद किया गया है।
1 जनवरी को ये सिक्के पाकिस्तानी नागरिक के पास से मिले थे। पाक नागरिक की तलाशी के दौरान समझौता एक्सप्रेस से इन सिक्कों को पकड़ा गया था। लेकिन, इनकी जांच में समय लगा।
भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) ने जांच के बाद बताया कि ये सिक्के काफी दुर्लभ हैं और पाक नागरिक के पास से इनका इस तरह मिलना बड़ा सवाल पैदा करता है कि आखिर पाक नागरिक इन सिक्कों को भारत क्यों ला रहा था।
सभी सिक्के सन 1862 से 1920 और 1900 और 1917 के हैं। जिस पाक नागरिक से ये सिक्के बरामद किए गए थे अब तक वो इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी या सबूत पेश नहीं कर पाया है।