{"_id":"5a79f2ea4f1c1bca798b826b","slug":"cross-examination-in-the-case-of-vernika-kundu-stalking-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्णिका कुंडू छेड़छाड़: IAS पिता के क्रास एग्जामिनेशन में हुए कई खुलासे, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़: IAS पिता के क्रास एग्जामिनेशन में हुए कई खुलासे, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
वर्णिका कुंडू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कैडर के आईएएस और वर्णिका कुंडू के पिता वीएस कुंडू ने मंगलवार को अदालत में क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के सवालों के जवाब में कहा कि उन्होंने इस केस को राजनीतिक रंग नहीं दिया बल्कि बचाव पक्ष ने खुद इसे राजनीतिक रंग दिया है।
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu
- फोटो : File Photo
भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल्ल ने ही उन्हें कॉल किया था और विकास को सुभाष बराला का बेटा बताया था। इससे पहले उन्हें पता भी नहीं था कि विकास कौन है और किस परिवार से ताल्लुक रखता है। वहीं, भाजपा नेता ढुल्ल अन्य नेताओं के साथ पुलिस थाने में आए थे।
Vernika Kundu & Vikas Barala
- फोटो : File Photo
मंगलवार को क्रास एग्जामिनेशन के दौरान हरियाणा के पूर्व डीजीपी, पूर्व गृहमंत्री, चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी ट्रैफिक, हरियाणा और चंडीगढ़ के दो डीएसपी का भी नाम सामने आया। मंगलवार को वीएस कुंडू का क्रास एग्जामिनेशन पूरा हो गया। अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। मंगलवार को क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत से कहा कि पहले पुत्री ने फिर से स्टेटमेंट दी और अब पिता भी अपने बयान को इंप्रूव कर बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varinder Singh Kundu
- फोटो : File Photo
बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने अदालत से अपील की कि ‘वह केस में मूक दर्शक न बने रहें।’ वहीं क्रास के दौरान वीएस कुंडू ने कहा कि बचाव पक्ष केस में उन पर गलत आरोप लगा रहा है कि उन्होंने ब्यूरोक्रेसी और चंडीगढ़ पुलिस का गलत इस्तेमाल किया है। साथ ही इस केस को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया है जबकि हकीकत यह है कि बचाव पक्ष ने खुद केस को राजनीतिक रंग दिया है।
विज्ञापन
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu
- फोटो : File Photo
वीएस कुंडू ने कहा कि, हरियाणा के भाजपा नेता कृष्ण ढुल्ल ने ही उन्हें 5 अगस्त की सुबह 3:40 बजे पर फोन किया था। इसके बाद वह खुद थाने में सपोटर्स के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने ही विकास और आशीष के बेल बॉन्ड पेश किए थे। इस पर बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने विरोध किया और कहा कि यह अलग तरह का ट्रायल है जहां गवाह हर बार अपने बयान को सुधार के साथ पेश कर रहा है। वीएस कुंडू ने उन सभी आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने केस के लिए लॉबी का इस्तेमाल किया और चंडीगढ़ पुलिस पर जांच के लिए एसआईटी बनाने का दबाव डाला। साथ ही एसआईटी की जांच उनके कहने पर ही डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार को सौंपी गई और उन्हें जांच अधिकारी बनाया गया।