{"_id":"5916a2c74f1c1b1522852222","slug":"woman-raped-her-body-found-mutilated-in-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से मना किया तो हैवानियत की सारी हदें तोड़ीं, रेप के बाद पत्थर मार-मार सारी हड्डियां तोड़ दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से मना किया तो हैवानियत की सारी हदें तोड़ीं, रेप के बाद पत्थर मार-मार सारी हड्डियां तोड़ दी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 14 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से मना करने पर एक प्रेमी किस कदर हैवान बन सकता है ये यहां देखने को मिला। लड़की को किडनैप करने के बाद रेप किया और तब भी दिल नहीं भरा तो देखिए उसका हाल क्या कर दिया...
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां लड़की एक सिरफिरे आशिक की हैवानियत का शिकार हो गई। आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी के सुनसान इलाके में सोनीपत की 20 वर्षीय युवती की सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई। कार्रवाई करते हुए सोनीपत की सिटी पुलिस ने आरोपी युवक सुमित और उसके दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि सुमित युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर एक सप्ताह पहले युवती ने आरोपी के मुंह पर थप्पड़ भी जड़ दिया था। इस कारण वह बदला लेने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह अपने दोस्त विकास के साथ कार लेकर नौ मई को दवा कंपनी के बाहर पहुंचा था। सुबह के समय जैसे ही युवती पहुंची तो आरोपियों ने उसे कार में खींच लिया और रोहतक लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
करीब नौ बजे आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी के सुनसान इलाके में कार खड़ी कर दी। वहां पर शादी को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। ताव में आकर सुमित ने युवती के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद शव वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
थाने में करवा दिया बेटे के अपहरण का केस
वारदात के बाद सुमित अपने दोस्त विकास के साथ गायब हो गया। उसके परिजनों ने सोनीपत के सिटी थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ ही बेटे को गायब करने की शिकायत दे दी। उधर, लड़की के लापता होने से परेशान उसकी मां ने अपने पति से संपर्क किया। वह बाहर गए हुए थे। शुक्रवार सुबह युवती के पिता के सोनीपत पहुंचने पर सिटी थाने में जाकर पूरे मामले की रिपोर्ट दी।
वारदात के बाद सुमित अपने दोस्त विकास के साथ गायब हो गया। उसके परिजनों ने सोनीपत के सिटी थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ ही बेटे को गायब करने की शिकायत दे दी। उधर, लड़की के लापता होने से परेशान उसकी मां ने अपने पति से संपर्क किया। वह बाहर गए हुए थे। शुक्रवार सुबह युवती के पिता के सोनीपत पहुंचने पर सिटी थाने में जाकर पूरे मामले की रिपोर्ट दी।