फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी के लिए पति पर किया सितम, खाने में खिलाई गोली...'जहर' का इंजेक्शन

Mon, 19 Dec 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 19 Dec 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered husband with her lover, gave painful death
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मायके गई थी और वहां किसी से प्यार हो गया। संबंध भी बन गए, लेकिन पति रोड़ा बनने लगा। बस फिर क्या था...ऐसे लगा दिया ठिकाने। प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। दो बच्चों के सिर के मां और बाप दोनों का साया उठ गया। घटना पंजाब के तरनतारन की है। 

Wife murdered husband with her lover, gave painful death
पत्नी ने की पति की हत्या

गांव सरां तलवंडी में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति हत्या की थी। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर पति को खाने में नींद की गोलियां देने के बाद हैरोइन का टीका लगाया था। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। पुलिस ने आगे की पूछताछ लिए कोर्ट से रिमांड हासिल कर लिया है। 

Wife murdered husband with her lover, gave painful death
पत्नी ने की पति की हत्या

एसपीडी रुपिंदर भारद्वाज, डीएसपी. (डी) अमनदीप कौर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया सलविंदर सिंह निवासी गांव सरां तलवंडी ने बयान दर्ज कराए कि उसके लड़के का मंगलदीप सिंह का 8 वर्ष पहले मनदीप कौर निवासी गांव खलचियां के साथ हुआ है। बेटे के दो बच्चे हैं। उसकी बहू बाऊ राम के व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। इस पर मंगलदीप सिंह और उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। इसके चलते बहू ने ने बाऊराम के साथ उसके लड़के मंगलदीप सिंह (26) को पहले खाने में नींद की गोलियां दीं। इसके बाद हेरोइन का टीका लगाया और फिर गला दबाकर मार डाला। मामले में दोनों आरोपियों खिलाफ थाना वैरोवाल में मामला दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murdered husband with her lover, gave painful death
पत्नी ने की पति की हत्या

एसपीडी ने बताया पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों बीच करीब 2 साल से संबंध थे। दोनों दवा लेने के बहाने एक दूसरे को अलग-अलग स्थानों पर मिलते थे। इसका पता मनदीप कौर के पति मंगलदीप सिंह को पहले ही लग गया था। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहा था। इस पर कई बार मनदीप कौर रूठकर अपने मायके घर चली जाती थी। रिश्तेदारों और मोहतबरों के समझाने पर वापस ले आते थे। 

विज्ञापन
Wife murdered husband with her lover, gave painful death
पत्नी ने की पति की हत्या

अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए मनदीप कौर ने प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ बाऊ से मिलकर योजना बनाई। उसने अपने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। यह गोलियां गुरप्रीत सिंह ने लाकर दी थी। जब मंगलदीप सिंह सो गया तो मनदीप कौर ने गुरप्रीत सिंह को अपने घर बुला लिया। गुरप्रीत सिंह ने मंगलदीप सिंह को पहले हेरोइन का टीका लगा दिया। फिर मनदीप कौर ने उसकी टांगें पकड़ ली। इसके बाद गुरप्रीत सिंह ने मंगलदीप सिंह का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस मौके पर थाना वैरोवाल के प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह, सीआईए. स्टाफ के इंचार्ज हरदीप सिंह मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed