रिश्ते में तीसरे शख्स का दखल पति को बर्दास्त नहीं हुआ और उसने पति को टोक दिया। फिर पत्नी ने वो कांड किया, जिसे सुनकर रुह कांप जाए।
लुधियाना के गांव भैणी दरड़ा में युवक जगपाल सिंह (35) की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की ये कहानी आपको हिला कर रख देगी। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी हरजीत कौर, उसके प्रेमी और उसके तीन साथियों पर है। आरोप है कि हत्या करने के बाद हरजीत कौर बाकी आरोपियों के साथ अपने पति को रायकोट के निजी अस्पताल में दाखिल कराने ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना रायकोट सदर की पुलिस ने हरजीत कौर, उसके प्रेमी दविंदर सिंह, उसके साथी सुरजीत राम, जगदेव सिंह और जसविंदर सिंह के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक जगपाल के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दविंदर सिंह, सुरजीत राम, जगदेव सिंह और जसविंदर सिंह नाजायज शराब की तस्करी का काम करते थे।
जगपाल ड्राइवरी के साथ आरोपियों के साथ शराब बेचने का धंधा भी करता था। इसी के चलते चारों आरोपियों का उसके घर आना जाना रहता था। इसी दौरान जगपाल की पत्नी हरजीत कौर के दविंदर सिंह के साथ संबंध बन गए। जगपाल को अपनी पत्नी पर शक हो गया था। वह उसे बार बार टोकता था।
बुधवार रात करीब 12 बजे चारों आरोपी जगपाल सिंह के घर आए। हरजीत कौर ने उनके साथ कत्ल की साजिश रची। पांचों ने मिलकर जगपाल सिंह का रस्सी से गला दबा दिया। बाकी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। बाद में हरजीत कौर ने शोर मचा कर नजदीक ही रहने वाले मृतक के भाई को बुला लिया। हरजीत कौर ने पति को निजी अस्पताल में ले जाने का ड्रामा रचा, लेकिन यह ड्रामा ज्यादा देर तक नहीं चला।