फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुंडागर्दी का वीडियो वायरल: तीन युवकों ने व्यक्ति को पीटा, बच्चे पर खौलता तेल फेंका, वजह हैरान कर देगी

Mon, 11 Jul 2022 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
Video of shopkeeper assaulted viral on social media in Punjab
कैमरे में कैद पूरी वारदात। - फोटो : अमर उजाला

उधार शराब न देने पर तीन युवकों ने पहले मीट की दुकान के मालिक और उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद गर्म तेल की कड़ाही उन पर फेंक दी। इससे दोनों पिता-पुत्र के पैर झुलस गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

Video of shopkeeper assaulted viral on social media in Punjab
मारपीट करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

मामला पंजाब के पटियाला जिले के गांव ढैंठल का है। कैमरे में युवकों की गुंडागर्दी कैद हो गई। बिक्रम सिंह निवासी गांव ढैंठल ने पुलिस को बताया कि उसकी ढैंठल रोड पर अंडे व मीट की दुकान है। छह जुलाई 2022 की रात करीब सवा आठ बजे आरोपी जगदीप सिंह, जगमोहन सिंह निवासी गांव ढैंठल और रणधीर सिंह निवासी गांव मलकाना पती समाना उसकी दुकान पर पहुंचे।

Video of shopkeeper assaulted viral on social media in Punjab
जमीन पर पड़ी कढ़ाही (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

तीनों युवकों ने उससे उधार में शराब की मांग की। आरोपियों ने दुकान मालिक को पास के ठेके से शराब लेकर आने को कहा लेकिन दुकान मालिक के इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गर्म तेल की कड़ाही उठाकर दुकान मालिक पर फेंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video of shopkeeper assaulted viral on social media in Punjab
दुकानदार से बहस करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

इससे गर्म तेल दुकान मालिक व उसके बेटे हर्षदीप सिंह के पैरों पर गिर गया और दोनों झुलस गए। मारपीट की इस घटना के बाद गांव ढैंठल के कुछ लोगों ने वारदात को दबाने की कोशिश की, ताकि आरोपी युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके।

विज्ञापन
Video of shopkeeper assaulted viral on social media in Punjab
गुंडागर्दी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला

मगर जैसे ही इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़े, मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed