पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जीटी रोड मुख्य मार्ग पर गांव राजेंद्रगढ़ के पास सेब की पेटियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इससे सेब की पेटियां सड़क पर आ गईं। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ। उसका हालचाल जानने के बजाय लोग सेब लूटने में जुट गए। एक-एक करके राहगीर और स्थानीय लोग ट्रक से सेब की 1265 पेटियां लूट ले गए। इसमें कई कार वाले भी शामिल थे। हालात यह थे कि जिसने भी सेब की पेटी देखी, वह लेकर चलते बना। चालक ने लोगों को रोकने की कोशिश लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। इस दौरान किसी राहगीर ने पेटी लूटने का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो के आधार पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वीडियो में जो भी दिख रहे हैं, उनकी पहचान कर पुलिस को सूचित करें।
पंजाबियत शर्मसार: चालक चीखता रहा, राहगीर ट्रक से लूटते रहे सेब की पेटियां, वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला/संवाद, जालंधर/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Dec 2022 12:12 AM IST
सार
सेब की पेटियां लूटने के दौरान ट्रक चालक कुलजिंदर सिंह चीखता रहा लेकिन उसकी किसी ने सुनीं। वह फोन पर किसी को कहता रहा कि क्या यही पंजाब है। पंजाब के लोग तो एक सेब भी चोरी का नहीं खाते, यहां पर ट्रक से 1265 पेटियां लोग उठाकर भाग गए। मैं कैसे किसी को रोक सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन