फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाबियत शर्मसार: चालक चीखता रहा, राहगीर ट्रक से लूटते रहे सेब की पेटियां, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 05 Dec 2022 12:12 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, जालंधर/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, जालंधर/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Dec 2022 12:12 AM IST
सार

सेब की पेटियां लूटने के दौरान ट्रक चालक कुलजिंदर सिंह चीखता रहा लेकिन उसकी किसी ने सुनीं। वह फोन पर किसी को कहता रहा कि क्या यही पंजाब है। पंजाब के लोग तो एक सेब भी चोरी का नहीं खाते, यहां पर ट्रक से 1265 पेटियां लोग उठाकर भाग गए। मैं कैसे किसी को रोक सकता हूं।

विज्ञापन
Video of looting apple crates from truck goes viral in Punjab
सेब लूटते लोग।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जीटी रोड मुख्य मार्ग पर गांव राजेंद्रगढ़ के पास सेब की पेटियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इससे सेब की पेटियां सड़क पर आ गईं। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ। उसका हालचाल जानने के बजाय लोग सेब लूटने में जुट गए। एक-एक करके राहगीर और स्थानीय लोग ट्रक से सेब की 1265 पेटियां लूट ले गए। इसमें कई कार वाले भी शामिल थे। हालात यह थे कि जिसने भी सेब की पेटी देखी, वह लेकर चलते बना। चालक ने लोगों को रोकने की कोशिश लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। इस दौरान किसी राहगीर ने पेटी लूटने का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो के आधार पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वीडियो में जो भी दिख रहे हैं, उनकी पहचान कर पुलिस को सूचित करें।



Video of looting apple crates from truck goes viral in Punjab
सेब ले जाते लोग।

अमृतसर निवासी ट्रक चालक कुलजिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने क्लीनर गुरजोत सिंह के साथ जम्मू-कश्मीर से 1265 पेटी सेब लेकर ओडिशा व झारखंड जा रहा था। गांव राजेन्द्र गढ़ के पास ट्रक के आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में उन्हें चोट आई तो राहगीरों ने उनको ऑटो में बैठाकर अस्पताल भेज दिया। वहां से वह मरहम पट्टी करवाकर वापस आया तो देखा कि लोग उसके ट्रक से सेब की पेटियां निकालकर भाग रहे हैं। 

Video of looting apple crates from truck goes viral in Punjab
पंजाब में लोगों ने सेब लूटा

क्या यही है पंजाब, जहां लोग एक सेब चोरी का नहीं खाते
सेब की पेटियां लूटने के दौरान ट्रक चालक कुलजिंदर सिंह चीखता रहा लेकिन उसकी किसी ने सुनीं। वह फोन पर किसी को कहता रहा कि क्या यही पंजाब है। पंजाब के लोग तो एक सेब भी चोरी का नहीं खाते, यहां पर ट्रक से 1265 पेटियां लोग उठाकर भाग गए। मैं कैसे किसी को रोक सकता हूं। इस दौरान वह रोने लगा और फोन पर उसने कहा कि पंजाबी ऐसे नहीं होते हैं ? लोगों ने एक भी पेटी नहीं छोड़ी। सब लूटकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Video of looting apple crates from truck goes viral in Punjab
सेब की पेटी ले जाते लोग।

पंजाबी समुदाय में रोष, मदद के लिए आगे आए 
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। कनाडा, यूके और अन्य देशों में भी लोगों ने इस वीडियो को खूब देखा। पंजाब में हुए इस शर्मनाक हादसे को देखकर पंजाबी समुदाय के लोगों में काफी रोष है। वैंकुवर से वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने कहा कि इस वीडियो ने पंजाबी भाईचारे का सिर शर्म से झुका दिया है। पंजाबी तो लंगर लगाकर दूसरों की मदद करते हैं लेकिन यहां घायल चालक बैठा चीख रहा है और लोग सेब की पेटियां उठाकर भाग रहे हैं। वहीं, कई लोग ट्रक चालक की मदद के लिए आगे आए हैं। कनाडा से कुनाल ने कहा कि पंजाबी शर्मसार हो गए हैं। मैं और मेरे साथी इस पूरे ट्रक का खर्च वहन करने को तैयार हैं। कनाडा में पंजाबी समुदाय के लोगों में खासा रोष है। राजविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह ने भी ट्रक का पूरा खर्च वहन करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Video of looting apple crates from truck goes viral in Punjab
सेब से भरा ट्रक पलटा।

सेब चोरी करने वाले कुछ की हुई शिनाख्त 
बस्सी पठाना स्टेशन के डीएसपी अमरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रक से लोग 90 फीसदी सेब उठाकर ले गए हैं। इनमें से कुछ लोगों की शिनाख्त हो गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले में दबिश भी दे रही है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे लोगों की सूचना तुरंत पुलिस थाने में दी जाए। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है जिसमें ड्राइवर का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed