राम रहीम के डेरे में बलात्कार के बाद जो साध्वी ज्यादा विरोध करती थी, देखिए उसके साथ क्या किया जाता था।
डेरामुखी के यौन शोषण का शिकार साध्वी यदि धमकाए जाने के बावजूद डेरे में चुपचाप रहे तो ठीक, वरना उसे पुराने डेरे में शिफ्ट कर दिया जाता था। अगली स्लाइड में पढ़िए ये पुराना डेरा क्या था और यहां क्यों भेज दिया जाता था।
दरअसल, पुराना डेरा नए डेरे से कुछ ही दूरी पर था। लेकिन विडंबना यह रहती थी कि यहां भी पीड़ित साध्वियों की यातनाएं कम नहीं होती थी। क्योंकि पुराने डेरे में भी डेरामुखी का आना-जाना रहता था और वहां भी एक गुफा थी, जहां पहरे के लिए रात को साध्वियों की ड्यूटी लगती थी।
4 of 9
राम रहीम की फिल्म का एक दृश्य
यह खुलासा डेरामुखी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पीड़ित साध्वी ने सीबीआई को दिए बयान में किया है। इन बयानों को सीबीआई ने अपनी ऐविडेंस रिपोर्ट का हिस्सा बनाया है। इस साध्वी ने सीबीआई को बताया कि सिरसा डेरा परिसर में दो डेरे बने हुए हैं एक नया डेरा और एक पुराना डेरा। दोनों जगह डेरामुखी की गुफा है। उसकी ड्यूटी पहले नए डेरे में डेरामुखी की गुफा के पहरे में लगी थी।
5 of 9
राम रहीम की फिल्म का एक दृश्य
जिस दिन उसके साथ डेरामुखी ने दुराचार किया, उस रात वह बहुत ज्यादा रोईं। डेरामुखी इस दौरान लगातार धमकाते रहे। लेकिन वह बार-बार यही कहती रही कि उसे अब डेरे में नहीं रहना है। इस पर डेरामुखी ने उसे मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसके बाद डेरामुखी ने अपने खास लोगों को निर्देश देकर उसे नए डेरे से पुराने डेरे में शिफ्ट करवा दिया।