फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म रिलीज होते ही बवाल, वाल्मीकि समाज ने बंद कराए बाजार, तस्वीरें

Tue, 09 Aug 2016 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Tue, 09 Aug 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
 Valmiki samaj protest at ludhiana, demand to Ban 'The Legend of Michael Mishra' film In Punjab,
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana - फोटो : amar ujala
अभिनेता अरशद वारसी की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' के रिलीज होते ही आज लुधियाना में वाल्मीकि समाज ने बाजार बंद कराए। देखिए, रिपोर्ट।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में तेजधार हथियार

 Valmiki samaj protest at ludhiana, demand to Ban 'The Legend of Michael Mishra' film In Punjab,
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana - फोटो : amar ujala
बवाल, फिल्म में भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी को लेकर था। इस कारण शुक्रवार को पंजाब बंद की काल दी गई थी। लुधियाना में बाजार बंद करवाने के दौरान नंगी तलवारों के अलावा प्रदर्शनकारियों के हाथों में तेजधार हथियार, बेस बाल के डंडे, लाठिया और रॉडे भी थी। 
 
कई जगहों पर हल्की कहासुनी भी हुई

 Valmiki samaj protest at ludhiana, demand to Ban 'The Legend of Michael Mishra' film In Punjab,
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana - फोटो : amar ujala
दुकानें जबरदस्ती बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों की दुकानदारों के साथ कई जगहों पर हल्की कहासुनी भी हुई। प्रदर्शनकारियों का इतना खौफ रहा कि कई बड़े दुकानदार खुद ही दुकानें बंद कर अपने घरों को हो लिए। दुकानदारों को डर था कि प्रदर्शनकारी उनकी शीशे की दुकानों पर पत्थर न बरसाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सरेआम हथियार लेकर घूमते रहे

 Valmiki samaj protest at ludhiana, demand to Ban 'The Legend of Michael Mishra' film In Punjab,
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारी सरेआम हथियार लेकर घूमते रहे और प्रदर्शन कर दुकानें बंद कराते रहे, भारत नगर चौक भी जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ कार चालकों के साथ बदतमीजी तक की। पांच मिनट प्रदर्शन करने के दौरान ही ट्रैफिक समस्या पूरी तरह से चरमरा गई। चारों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। 
विज्ञापन

फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

 Valmiki samaj protest at ludhiana, demand to Ban 'The Legend of Michael Mishra' film In Punjab,
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana - फोटो : amar ujala
एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने किसी तरह प्रदर्शन की अगवाई कर रहे भावाधस नेता नरेश धींगान से बात कर भारत नगर से प्रदर्शन खत्म कराया और पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख को मैमोरंडम देकर फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed