फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: आंधी और बारिश से छत गिरी, चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 22 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Thu, 22 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
thunderstorms and rain, 2 death, two injured
आंधी और बारिश से छत गिरी
अबोहर के गांव सरदारपुरा में मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश के कारण घर की छत गिरने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। सूचना मिलते थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
thunderstorms and rain, 2 death, two injured
आंधी और बारिश से छत गिरी
गांव सरदारपुरा वासियों ने बताया कि परमजीत सिंह (25), उसकी पत्नी परमजीत कौर, 5 वर्षीय भतीजा अभिषेक पुत्र बलजिंदर, भाभी पिंकी पत्नी बलजिंदर और भतीजी कोमल रात करीब 10 बजे अपने कमरे में थे। इस दौरान तेज आंधी के साथ आई भारी बरसात से उनके कच्चे कमरे की छत अचानक गिर गई। 
thunderstorms and rain, 2 death, two injured
आंधी और बारिश से छत गिरी
इससे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। छत गिरने की आहट होते ही पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर शोर मचाया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मलबा हटाकर पांचों घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thunderstorms and rain, 2 death, two injured
आंधी और बारिश से छत गिरी
डॉक्टरों ने परमजीत सिंह और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं परमजीत कौर, पिंकी घायल हो गई। गनीमत रही कि तीन वर्षीय कोमल सुरक्षित है। तहसीलदार जयंत कंवर, थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बुधवार सुबह सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना और परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
thunderstorms and rain, 2 death, two injured
आंधी और बारिश से छत गिरी
घटना के समय घर पर नहीं था बलजिंदर
बलजिंदर सिंह और परमजीत सिंह की पत्नियां भी आपस में सगी बहनें हैं। दोनों भाई मजदूरी करके एक ही घर में अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। बलजिंदर सिंह कुछ दिन पहले ही राजस्थान में मजदूरी करने गया था। मंगलवार रात हुई इस दुखद घटना का पता चलते ही जब बुधवार को वह अपने घर पहुंचा। अपने बेटे और भाई के शवों को देखकर बलजिंदर को रो-रोकर बुरा हाल था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed