फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की बेवफाई नहीं आई रास, तो देखिए प्रेमिका ने क्या किया परिवार का हाल

Mon, 27 Mar 2017 05:10 PM IST
Updated Mon, 27 Mar 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
three ladiies burnt a lady with her daughter in law
घर में घुसकर प्रेमी की मां और पत्नी को जलाया
कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन प्यार के लिए कोई अपराध कर बैठा हो ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। खासकर ये अपराध प्रेमिका की तरफ से किया गया हो,  एक प्रेमिका ने अना बदला लेने के लिए प्रेमी और उसके परिवार के साथ ऐसा सलूक किया है, जिसे सुनने के बाद आप के भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे।
three ladiies burnt a lady with her daughter in law
घर में घुसकर प्रेमी की मां और पत्नी को जलाया
एक शख्स की बेवफाई से खफा होकर प्रेमका इतना बड़ा कदम उठा लेगी , ये किसी ने सोचा नहीं था। तुम मेरे नहीं तो किसी दूसरी के भी नहीं, ये कह प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी को आग के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना में बहू बच गई, लेकिन सास की मौत हो गई। वारदात को महिला के पति की प्रेमिका ने अंजाम दिया है। वह 2 महीने पहले ही हुई अपने प्रेमी की शादी से खफा हो प्रेमी की पत्नी को जलाने आई थी। जब सास बीच-बचाव में आई तो पहले उसे ही जला डाला।  
three ladiies burnt a lady with her daughter in law
घर में घुसकर प्रेमी की मां और पत्नी को जलाया
झज्जर जिले के गांव डाबौदा खुर्द की युवती सुनीता का डाबौदा खुर्द निवासी सत्यवान पुत्र अजीत से प्यार करती थी। 2 महीने पहले ही सत्यवान की शादी दूसरी जगह हो गई, जिससे प्रेमिका सुनीता बेहद गुस्से में थी।शनिवार रात करीब साढ़े बजे उसने सत्यवान के घर में घुसकर उसकी मां और पत्नी को जिंदा जला दिया। इसमें प्रेमी की मां, पत्नी और आग लगाने की आरोपी महिला बुरी तरह से झुलस गई। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां प्रेमी की मां ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
three ladiies burnt a lady with her daughter in law
बेवफाई का बदला
आरोपी महिला को उपचार के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है।  डाबौदा खुर्द गांव में शनिवार की सायं झज्जर के जहांगीरपुर निवासी सुनीता दो महिलाओं के साथ अपने प्रेमी सत्यवान के घर पहुंची और घर में बनी परचून की दुकान में तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे सत्यवान की मां सरोज (55) और उसकी पत्नी अलका (22) झुलस गई। दोनों को झुलसी अवस्था में शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान सरोज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
three ladiies burnt a lady with her daughter in law
बेवफाई का बदला
पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ अलका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी महिला भी इस घटना में आग में झुलस गई। उसका इलाज रोहतक के पीजीआईएमएस में कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में अलका ने बताया है कि सुनीता अन्य दो महिलाओं के साथ उनके घर पहुंचीथी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed