सेना में तैनात पति छुट्टी पर घर आया तो उसकी पत्नी से ऐसी अनबन हुई जोकि वह सह न सकी और सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। तस्वीरों में पूरा मामला।
2 of 5
married lady suicide
- फोटो : अमर उजाला
मामला, हरियाणा के झज्जर जिले का है। विवाहिता स्वीटी दो बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
3 of 5
married lady suicide
- फोटो : अमर उजाला
विवाहिता स्वीटी की ढाई साल की लड़की आयुषी व 6 साल का लड़का विवेक है। उसके कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की सारी कहानी साफ हो गई। स्वीटी ने अपने उपर हो रहे जुल्म की दास्तां अपनी उस डायरी में भी लिखी, जिसे वो पिछले 6 साल से भर रही थी।
4 of 5
married lady suicide
- फोटो : अमर उजाला
स्वीटी के भाई अजीत व कुलदीप का कहना है कि 7 साल पहले बलवान सिंह की बेटी स्वीटी की शादी सेना में तैनात प्रमोद से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बहन को स्वीटी को तंग किया जाना लगा था। दहेज की मांगें बढ़ने लगी थी, वो ससुराल में दुखी ही रहती थी।
5 of 5
married lady suicide
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि स्वीटी का पति प्रमोद अभी 29 जुलाई तक छुट्टी पर आया हुआ है। स्वीटी और उसके पति में इस कदर अनबन हुई कि उसने अपने आपको कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी, जिस समय यह वाकया हुआ उस समय ससुर बलवान भी घर पर था।