फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक प्रेम कहानीः पहले से शादीशुदा थे, फिर पनपा प्यार, खौफनाक अंजाम

Fri, 15 Jul 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 15 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
suicide, double suicide, couple suicide, husband wife suicide, karnal couple suicide
करनाल में दंपति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दोनों में प्यार पनप गया। दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन अंजाम खौफनाक निकला। देखिए तस्वीरें।
suicide, double suicide, couple suicide, husband wife suicide, karnal couple suicide
करनाल में दंपति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के करनाल जिले का है। गांव बुढनपुर आबाद में प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दंपति पिछले तीन सालों से गांव से बाहर ही रहते थे। बुधवार अलसुबह गांव के ही खेतों में दोनों को मृत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल पहुंचाया।
suicide, double suicide, couple suicide, husband wife suicide, karnal couple suicide
करनाल में दंपति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित सुरेश वासी बुढनपुर ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे भाई राज (45) और उसकी पत्नी सुमन (40) का शव गांव में ही खेतों से पाया गया। इनकी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सुरेश ने बताया कि उसके भाई राज ने तीन साल पूर्व गांव की ही सुमन से प्रेम विवाह किया था। उसने बताया कि राज प्रेम विवाह करने से पहले भी शादीशुदा था। इसके दो लड़के व एक लड़की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
suicide, double suicide, couple suicide, husband wife suicide, karnal couple suicide
करनाल में दंपति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुढनपुर वासी शमशेर ने बताया कि उसका विवाह 18 वर्ष पूर्व सुमन (40) से हुआ था। इसका एक लड़का और एक लड़की भी है। सुमन पिछले तीन साल से गांव के ही राज के साथ प्रेम विवाह करके रह रही थी। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर दोनों को कई बार समझाया भी गया था, लेकिन वह माने नहीं। इस मामले में कई बार सदर थाना में पंचायत भी हुई है। लेकिन फिर भी दोनों ने किसी की बात न मानकर प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
suicide, double suicide, couple suicide, husband wife suicide, karnal couple suicide
करनाल में दंपति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया हुआ था। दोनों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। दोनों खेत के पड़ोसी थे, जबकि गांव में दोनों के घर दूर-दूर हैं। इनका प्रेम खेतों से ही शुरू हुआ था। परिजनों को पहले दोनों के प्रेम के बारे में कोई खबर नहीं थी। जब परिजनों को पता लगा तो तीन वर्ष पूर्व दोनों ने गांव ही छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों प्रेम विवाह करके करनाल में किसी कॉलोनी में मकान किराये पर लेकर रहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed