फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली फोगाट हत्याकांड: नया राज आया सामने, चंद रुपये में हुई 'मौत की डील', क्या ऑस्ट्रेलिया से भी है कनेक्शन?

Mon, 29 Aug 2022 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Sudhir Sangwan had bought drugs for 12 thousand rupees
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

हाई प्रोफाइल सोनाली फोगाट हत्याकांड अब बड़ा खुलासा हुआ है। गोवा पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीए सुधीर सांगवान व उसके साथी सुखविंद्र ने बताया कि सोनाली को पानी की बोतल में मिलाकर मेथैमफैटामाइन ड्रग्स दी थी। यह ड्रग्स सुधीर सांगवान ने 12 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने क्लब के महिला शौचालय से ड्रग्स मिली पानी की बोतल को बरामद किया था।


 

Sudhir Sangwan had bought drugs for 12 thousand rupees
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

जांच अधिकारी प्रशल देसाई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले में केस हिस्ट्री तैयार कर ली गई है। सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान, सुखविंद्र के गोवा पहुंचने, सोनाली को ड्रग्स देने, उसकी मौत, हत्या मामले से जुड़े साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साइंस की रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, मृतका का मोबाइल उपलब्ध है। 

Sudhir Sangwan had bought drugs for 12 thousand rupees
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सुधीर सांगवान व सुखविंद्र को हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वेटर दत्ता प्रसाद, कर्लीज क्लब के मालिक एडविन रमा मांड्रेकर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। दत्ता प्रसाद ने ही 12 हजार रुपये में सुधीर को नशा उपलब्ध कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudhir Sangwan had bought drugs for 12 thousand rupees
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सुधीर ऑस्ट्रेलिया गया ही नहीं था 
पुलिस पूछताछ के दौरान सुधीर सांगवान ने कबूला कि उसने बोतल में मिलाकर ड्रग्स दी थी। बची हुई ड्रग्स उसने लेडीज टॉयलेट में छिपा दी थी। पुलिस की टीम ने टॉयलेट से ड्रग्स बरामद की। सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने सुधीर सांगवान के सोनाली के ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ड्रग्स लेने के बयान को गलत बताया। कुलदीप फोगाट ने कहा कि वहां पर हमारे परिवार के कई लोग हैं। उन सभी से सोनाली मिली थी। वहां परिवार के लोगों से साथ रहकर वह कैसे नशा कर सकती हैं। दूसरी बात यह कि सुधीर सांगवान ऑस्ट्रेलिया तो गया ही नहीं था।

विज्ञापन
Sudhir Sangwan had bought drugs for 12 thousand rupees
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

कितना घातक है यह ड्रग
मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग होती है। माना जाता है कि इसकी लत बहुत जल्दी लगती है। ये ड्रग नशा लेने वाले के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सीधे प्रभावित करती है। यह नशा देखने में कांच के टुकड़ों की तरह लगता है और बेहद चमकदार होता है। बहुत अधिक मात्रा में यह मनोविकृति, दौरे और मस्तिष्क में रक्तस्राव का कारण बन सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed