फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूसेवाला हत्याकांड: माता-पिता बोले थे- बेटे को गोली मार दो, कोई फर्क नहीं पड़ता, 45 दिन बाद पुलिस ने ठोक दिया

Wed, 20 Jul 2022 07:52 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa in Encounter News in Hindi
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा। - फोटो : एएनआई/संवाद

29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी जाती है। पुलिस की कई टीमें हत्यारों को पकड़ने में जुट जाती हैं। छह जून को पुलिस की एक टीम पंजाब के तरनतारन जिले के गांव जौड़ा में दस्तक देती है। पुलिस को एक गैंगस्टर की तलाश थी। इस गैंगस्टर का नाम जगरूप सिंह रूपा है। जौड़ा उसका पैतृक गांव है। पुलिस चौखट पर दस्तक देती है तो परिजन दरवाजा खोलते हैं। पुलिस घर में गहन छानबीन करती है। परिजनों से भी पूछताछ करती है।

Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa in Encounter News in Hindi
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : एएनआई

गांव में पुलिस लगभग घंटे भर रुकती है। मगर हाथ कुछ नहीं लगता लेकिन रूपा के माता-पिता का एक बयान जरूर सामने आता है। उस समय यह बयान सुर्खियों में रहा। रूपा के माता-पिता ने कहा था कि उनका बेटा एक नंबर का नशेड़ी है। चार साल पहले उसे बेदखल कर दिया था। तब से कभी घर और गांव नहीं आया। हमारा उससे कोई नाता नहीं हैं। हमारी तरफ से उसे चाहे गोली मार दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa in Encounter News in Hindi
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : एएनआई

इस बयान के ठीक 45 दिन बाद पंजाब पुलिस का रूपा से तरनतारन के पड़ोसी जनपद अमृतसर में आमना-सामना होता है। गांव भकना कलां में पांच घंटे की मुठभेड़ में शॉर्प शूटर जगरूप सिंह रूपा अपने साथी मनप्रीत मनु के साथ मारा जाता है। अब रूपा के माता-पिता का बयान सभी याद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa in Encounter News in Hindi
मुठभेड़ स्थल मौजूद भारी पुलिसबल। - फोटो : एएनआई

भारत-पाक सीमा के पास चले पांच घंटे की मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जबकि एक मीडियाकर्मी को कवरेज के दौरान टांग पर छर्रा लगा है। घायल पुलिस कर्मचारियों व मीडिया कर्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोपहर बाद तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से 150 से अधिक गोलियां चलीं। गांव में एक पुराने घर में छिपकर बैठे गैंगस्टरों ने एके-47 से पुलिस पर हमला किया। घटनास्थल से एक एके-47 और एक पिस्टल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder: Police Killed Gangster Jagroop Singh Rupa in Encounter News in Hindi
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के डीजीपी भी अमृतसर पहुंचे हैं। गैंगस्टरों के एनकाउंटर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब पुलिस के कमांडो और महिला पुलिस कमांडो ने भी मोर्चा संभाला। पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे तक मुठभेड़ स्थल को दो किमी की परिधि में घेरकर पुलिस ने रखा। आम लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed