{"_id":"56f00da54f1c1b6205f14d28","slug":"sexual-harassment-case-on-hockey-captain-victim-gave-evidence-to-sit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉकी टीम इंडिया कप्तान पर रेप का आरोप: पीड़िता ने SIT को दिए सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉकी टीम इंडिया कप्तान पर रेप का आरोप: पीड़िता ने SIT को दिए सबूत
Tue, 22 Mar 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर रेप का आरोप लगाने वाली ब्रिटिश महिला सोमवार को एसआईटी के सामने पेश हुई। महिला खिलाड़ी सुबह करीब दस बजे पंजाब के लुधियाना स्थित आरोप की जांच कर रही एसआईटी टीम के मुख्य एडीसीपी 4 सतवीर सिंह अटवाल के दफ्तर पहुंची।
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
2 of 5
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
- फोटो : file photo
इस दौरान एसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल और थाना कूमकलां के प्रभारी सुरजीत सिंह नागरा भी उपस्थित थे। महिला हॉकी खिलाड़ी से एसआईटी ने कुछ सवाल किए, जिनके जवाब खिलाड़ी ने दे दिए। इस दौरान पीड़िता ने कुछ और सबूत भी एसआईटी के सामने पेश किए। इससे पहले कप्तान सरदार सिंह एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं।
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
3 of 5
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
- फोटो : file photo
कप्तान सरदार सिंह ने महिला हॉकी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। एसआईटी की टीम आने वाले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप सकती है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
4 of 5
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
- फोटो : file photo
पीड़िता ने कहा कि वह अपनी पहले वाली स्टेटमेंट पर आज भी कायम है। एसआईटी की सदस्य एसीपी गिल गुरप्रीत कौर पूरेवाल ने कहा कि उन्होंने कुछ सवालों के जवाब महिला हॉकी खिलाड़ी से लिए हैं। अब वह इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेज देंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों को करनी है।
विज्ञापन
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
5 of 5
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप
- फोटो : file photo
उल्लेखनीय है कि विदेशी टीम की महिला हाकी खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले थाना कूमकलां में पहुंचकर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर दुराचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इस मामले में एक एसआईटी तैयार की थी। एसआईटी की टीम ही इस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।