फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ पुलिस की करतूत: मां-बेटी को थप्पड़ मारते ले गई थाने

Mon, 21 Mar 2016 04:49 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Handiwork of Chandigarh police: publicly slapping to Mother and daughter
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala

वी केयर फॉर यू और महिला सुरक्षा का दावा करने वाली चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को मानवता को शर्मसार कर दिया। हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई रंजीत सिंह ने सरेआम 16 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसकी मां को जमकर पीटा। वह उन्हें थप्पड़ मारते हुए थाने ले गया। घटना के दौरान मौजूद युवकों ने पुलिस के इस अमानवीय बर्ताव को मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि वह एक सीनियर सिटीजन की शिकायत पर हल्लोमाजरा गए थे।

चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत

Handiwork of Chandigarh police: publicly slapping to Mother and daughter
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala

प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के सामने उनका ऑफिस है। रविवार को दोपहर अचानक चंडीगढ़ के कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और मां-बेटी से बहस करने लगे। आसपास के लोगों को कुछ समझ आता कि एएसआई रंजीत सिंह मारपीट पर उतर आया। वह मां-बेटी को धक्के मारने लगा और थप्पड़ मारते हुए थाने ले गया। इस घटना का वीडियो इलाके के लोगों के पास है।

चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत

Handiwork of Chandigarh police: publicly slapping to Mother and daughter
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala

वहीं घर पर मौजूद पीड़ित महिला पूनम की 9 साल की बेटी निक्की ने बताया कि उसकी मां और बहन को पुलिस थाने ले गई है। अमर उजाला को जानकारी देते हुए उसने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा है। सेक्टर-31 थाने में तैनात एएसआई रंजीत सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे इस केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह हल्लोमाजरा में जाने की बात से भी इंकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत

Handiwork of Chandigarh police: publicly slapping to Mother and daughter
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala

मानवता हुई शर्मसार: प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि उसके पड़ोसी के प्लॉट का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को दूसरा पक्ष पुलिस लेकर आया था। पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए मानवता को शर्मसार किया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों पर ही केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत

Handiwork of Chandigarh police: publicly slapping to Mother and daughter
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत - फोटो : amar ujala

थाना पुलिस ने बताया कि हल्लोमाजरा में प्लॉट कब्जा करने के संबंध में एक सीनियर सिटीजन की शिकायत आई थी। इसके बाद दोनों मां-बेटी ने लेडीज पुलिस पर हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया। पुलिस ने दोनों को ड्यूटी में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यहां देखे वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed