{"_id":"592287a74f1c1b4b7a8b458f","slug":"seven-people-killed-in-road-accident-at-punjab-family-was-returning-from-shri-harminder-sahib","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पल में उजड़ गई इस महिला की दुनिया, न सुहाग बचा न मां बाप न बहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: पल में उजड़ गई इस महिला की दुनिया, न सुहाग बचा न मां बाप न बहन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभागन महिला, एक पल में इसकी पूरी दुनिया ही तबाह हो गई। न तो सुहाग बचा और न ही मां बाप। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, देखिए तस्वीरें।
अमृतसर में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
ये दर्दनाक हादसा हुआ पंजाब के अमृतसर में। तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और कार को टक्कर मार दी, जिससे होशियारपुर से दरबार साहिब आ रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे में परिवार के सदस्यों में से गांव गगरेट निवासी मनजीत कौर ही सही सलामत बचीं।
अमृतसर में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
कार चालक दिल्ली निवासी जोगिंदर सिंह को कोस रही मनजीत ने बताया कि वे अब अकेली पड़ गई हैं, समझ नहीं आ रहा कि क्या करें क्या न करें। घायल बच्चों को देखे या लाशों को संभाले। ड्राइवर की एक गलती ने पूरा परिवार ही छीन लिया। उसके बच्चों से पिता और उसकी भतीजियों के सिर से मां का साया ही उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
मनजीत ने बताया कि इस एक घटना ने उसका पूरा परिवार छीन लिया है। उसके माता-पिता हरभजन कौर और सेवा सिंह, बहन सुरजीत कौर, मामा-मामी अवतार सिंह व कोमलजीत कौर और भाभी कोमलजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। पति को बचाने के लिए वह गुरु नानक देव अस्पताल तक पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान वे दम तोड़ गए।
विज्ञापन
अमृतसर में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
मनजीत ने बताया कि अब उसके बच्चे बेटा जयप्रीत सिंह और बेटी गगनप्रीत कौर ही बचे हैं, लेकिन अब उसे अपने भाई की बेटियों जपनीत कौर और बबलप्रीत कौर की चिंता है, वे कैसे मां के बिना बढ़ी होंगी। सबसे अधिक चिंता उसे अपने मामा-मामी के बेटे जगजीत सिंह की है, जिसके सिर से माता-पिता का साया ही उठ गया है। मनजीत कौर ने कहा कि वह आरोपी ड्राइवर को माफ नहीं करेगी।