फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: 20 वर्षीय बेटे ने की थी माता-पिता, नानी व बहन की हत्या, फिर ढाबे पर खाना खाने गया, इस वजह से की वारदात

Wed, 01 Sep 2021 10:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Sep 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Rohtak murder mystery revealed, son killed four family members in rohtak of Haryana
बेटे ने की परिवार के चार लोगों की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक में चार लोगों की हत्या का राज बुधवार को खुल गया। रोहतक के विजय नगर में छह दिन पहले परिवार के चार लोगों की हत्या प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू ने ही की थी। पिता प्रदीप मलिक उर्फ बबलू पहलवान (45), मां बबली (40) व घर आई नानी रोशनी (60) निवासी सांपला व बहन 19 वर्षीय नेहा उर्फ तमन्ना के सिर में गोली मारी गई थी। हत्या करके होटल में अपने दोस्त के पास पहुंचा, वहां से खाना खाने ढाबे पर चला गया। पुलिस ने वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद भी एक वजह बताई है। अमर उजाला ने वारदात के पहले दिन ही प्रॉपर्टी विवाद की आशंका व्यक्त की थी। बुधवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जिस तरह से वारदात अंजाम दी गई, उससे लग रहा था कि किसी करीबी व्यक्ति ने ही परिवार के चार लोगों की हत्या की है। 

Rohtak murder mystery revealed, son killed four family members in rohtak of Haryana
पति-पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शक के दायरे में आए लोगों में प्रॉपर्टी डीलर का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक उर्फ मोनू भी था। उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने पिता से नाराज चल रहा था। साथ ही वित्तीय वजह भी सामने आई है। परिवार के चार लोगों को गोली मारकर आरोपी ने दरवाजे बंद किए। इसके बाद लॉक लगाकर होटल में अपने दोस्त के पास चला गया। वहां से ढाबे पर खाना खाने गए लेकिन जांच में पता चला कि होटल में अभिषेक ने खाना नहीं खाया। इसके बाद घर के बाहर आकर उसने अपने मामा को फोन किया। बताया कि घर वाले फोन नहीं उठा रहे हैं। साथ ही छत के रास्ते मकान के ऊपर पहुंचा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।

Rohtak murder mystery revealed, son killed four family members in rohtak of Haryana
नेहा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

परिवार के कई और सदस्य व दोस्त शक के दायरे में
एसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। शक के दायरे में परिवार के कई और भी सदस्य व आरोपी के दोस्त हैं। पुलिस जल्द से जल्द सनसनीखेज हत्याकांड की जांच पूरी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की अदालत से मांग करेगी।

अखाड़ा हत्याकांड की तर्ज पर हुआ विजय नगर हत्याकांड
फरवरी माह में जाट कॉलेज अखाड़े में भी पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसमें भी अखाड़े का कोच सुखविंद्र गिरफ्तार किया हुआ था। अब विजय नगर में चार लोगों की हत्या के मामले में प्रॉपर्टी डीलर का बेटा ही गिरफ्तार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak murder mystery revealed, son killed four family members in rohtak of Haryana
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग। - फोटो : अमर उजाला

मामा ने दर्ज करवाई थी एफआईआर
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सांपला निवासी प्रवीण ने शिकायत में बताया था कि उसकी बड़ी बहन सन्तोष उर्फ बबली की करीब 21 वर्ष पहले प्रदीप उर्फ बबलू निवासी विजयनगर के साथ शादी हुई थी। उसका जीजा प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता था। बहन का बेटा अभिषेक (20) व बेटी नेहा (19) है। दोपहर करीब 2 बजकर 19 मिनट पर वह प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के बाहर बैठा था। तभी भांजे अभिषेक का फोन आया। उसने कहा कि घर का दरवाजा बंद है। 

विज्ञापन
Rohtak murder mystery revealed, son killed four family members in rohtak of Haryana
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मम्मी व पापा फोन नहीं उठा रहे हैं। न ही दरवाजा खोल रहे हैं। प्रवीण ने अभिषेक को कहा कि पड़ोस से किसी को बुलाकर गेट खुलवा लीजिए, वह जल्दी आ रहा है। प्रवीण का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचा तो एक मंजिला मकान के बाहर भीड़ जमा थी। नीचे वाले कमरे में जीजा प्रदीप उर्फ बबलू का शव चारपाई पर पड़ा था। सिर व मुंह से खून निकला हुआ था। साथ ही माथे पर गोली मारी गई थी। ऊपर गया तो कमरे में मां रोशनी देवी व बहन बबली का शव फर्श पर पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed