{"_id":"585e7a174f1c1b0f15e39e10","slug":"roadways-officer-son-died-in-road-accident-at-jalandhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज के सहायक डायरेक्टर के बेटे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब रोडवेज के सहायक डायरेक्टर के बेटे की सड़क हादसे में मौत
Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jalandhar Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेजेडी देखिए रोडवेज के सहायक डायरेक्टर के बेटे की सड़क हादसे में ही मौत हो गई। वह भी ऐसी जो कोई सोच नहीं सकता। तस्वीरें
2 of 5
मिट्टी से भरा टिप्पर पलटा, रोडवेज अधिकारी के बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां के व्यस्ततम बीएसएफ चौक के पास मिट्टी से भरा टिप्पर अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही फॉर्च्यूनर पर गिर गया।
3 of 5
मिट्टी से भरा टिप्पर पलटा, रोडवेज अधिकारी के बेटे की मौत
हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार रोडवेज के सहायक डायरेक्टर परनीत सिंह मिन्हास के बेटे अजीत की मौत हो गई। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिट्टी से भरा टिप्पर पलटा, रोडवेज अधिकारी के बेटे की मौत
शनिवार सुबह साढ़े सात बीएसएफ चौक के पास मिट्टी से भरा ओवरलोड टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब से जा रही फॉर्च्यूनर एसयूवी वाहन पर पलट गया। गाड़ी बुरी तरह से टिप्पर के नीचे दब गयी। हादसे में अजीत पुत्र परनीत सिंह मिन्हास निवासी लद्देवाली की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
मिट्टी से भरा टिप्पर पलटा, रोडवेज अधिकारी के बेटे की मौत
टिप्पर चालक दुर्घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक अजीत अपनी गाड़ी में जिम जा रहा था। अचानक यह दुर्घटना घट गई। मौके पर अधिकारियों ने क्रेन मंगवाई और मिट्टी हटाकर एसयूवी को निकाला। अजीत का शव स्टेयरिंग के बीच फंसा हुआ था। पुलिस ने टिप्पर कब्जे में ले लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।