फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक फ्रेंडस से जुड़े 9 बड़े क्राइम देखिए, चैटिंग से नफरत हो जाएगी

Mon, 05 Dec 2016 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
rape, graud and murder incident due to facebook chatting, facebook love and facebook friends
फेसबुक फ्रेंडस से जुड़े बड़े क्राइम
फेसबुक यूज करते हैं तो चैटिंग से सावधान रहें। नहीं तो आपके साथ भी वो होगा, जो इन सभी के साथ हुआ। देखिए ऐसी ही 9 खौफनाक वारदातें।
rape, graud and murder incident due to facebook chatting, facebook love and facebook friends
जाहना और टीनू की लव स्टोरी
फेसबुक पर प्यार हुआ और टीनू से शादी करने के लिए जाहना कजाकिस्तान से सात समंदर पार चली आई। दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और जाहना वतन लौट गई है। मामला फतेहाबाद का है। जाहना ने बताया कि टीनू ने उससे कई बार मारपीट की थी। वह दो-दो शिफ्ट में काम करती थी, जबकि वह घर बैठे-बैठे लड़कियों से चैटिंग करता रहता था। टीनू ने उस पर चोरी करने का इल्जाम भी लगाया। जाहना ने बताया कि टीनू उससे पैसों की डिमांड करता था। इतना ही नहीं, जब उसने तनख्वाह देने से इंकार कर दिया तो टीनू ने इमीग्रेशन विभाग को उसके नौकरी करने की औपचारिक शिकायत दे दी, क्योंकि जाहना यहां वर्क परमिट पर नहीं आई थी।
rape, graud and murder incident due to facebook chatting, facebook love and facebook friends
फेसबुक पर दो साल का प्यार
फेसबुक पर प्यार करने वालों के लिए ये खबर एक सबक है। बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही सोनीपत की छात्रा का दिल्ली की नांगलोई निवासी विशाल नाम के व्यक्ति से फेसबुक पर अफेयर चल रहा था। दो साल पहले चैटिंग से शुरू हुआ सिलसिला अब प्यार तक पहुंच चुका था। मोबाइल पर बातचीत भी होती थी। युवती अपने प्रेमी पर मिलने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह मिलने से इनकार कर रहा था। बाद में लड़की की जिद के आगे उसने मिलने के लिए हां कर दी। इसके बाद लड़की ने उसे रोहतक के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बुला लिया। रेस्टोरेंट पहुंचे प्रेमी विशाल का चेहरा देख युवती का प्यार गायब हो गया। वह उसे देखकर एकदम से चीख उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rape, graud and murder incident due to facebook chatting, facebook love and facebook friends
rape
फेसबुक पर दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन इसका अंजाम खौफनाक होगा, ये युवती ने सोचा नहीं था। घटना पंजाब के प​टियाला की है। पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर मिलने के लिए बहाने आया और कोई नशीली चीज पिलाकर रेप कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 17 साल की नाबालिग पटियाला के लीला भवन में आईलेट्स की कोचिंग लेने आती थी। वहीं पर आरोपी नौजवान जगसीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी संगरूर से दोस्ती हो गई और फिर ये सब।
विज्ञापन
rape, graud and murder incident due to facebook chatting, facebook love and facebook friends
rape
60 साल की एनआरआई को फेसबुक पर 65 साल के ताऊ से प्यार हो गया, लेकिन अब उसने ताऊ पर रेप का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ पुलिस में रेप व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। थाना 7 के एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मन ने पूरी कहानी सुनाई और कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। सच सामने आ जाएगा। महिला भारतीय मूल की है और कनाडा में रहती है। आरोप अंबाला कैंट में महेश नगर निवासी रघुवीर सिंह पर लगे हैं।  रघुवीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया और शारीरिक शोषण भी किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed