ससुराल में जान देने वाली विवाहिता का शव देखते ही उसकी मां का दर्द फूट पड़ा। मां ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप जड़े। देखिए तस्वीरें।
2 of 6
गर्भवती महिला ने सुसाइड की, परिजनों का शव के साथ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
घटना, पंजाब के बठिंडा की है। बेअंत नगर निवासी एक विवाहिता की ओर से अपने ससुराल परिवार से परेशान होकर खुदकुशी करने के मामले में मृतका किरणा के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने मोहल्ला निवासियों से मिलकर मृतका का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
3 of 6
गर्भवती महिला ने सुसाइड की, परिजनों का शव के साथ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विवाहिता किरणा के परिजन बठिंडा रोड पर मृतका का शव रखकर खुदकुशी के लिए जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कैंट पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक दिन का समय मांगा। इस पर परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
4 of 6
गर्भवती महिला ने सुसाइड की, परिजनों का शव के साथ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रेखा रानी ने बताया कि मेरी गर्भवती बेटी को मार डाला जालिमो ने, अब मुझे मां कौन कहेगा? उनकी बेटी किरणा ने पति गुरतेज सिंह, ससुर गुरलाल सिंह, सास अमरजीत कौर, रिश्तेदार गगनदीप कौर और जीत सिंह से परेशान होकर खुदकुशी की है।
5 of 6
गर्भवती महिला ने सुसाइड की, परिजनों का शव के साथ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रेखा रानी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के पास उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके चलते उनको अपनी बेटी के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।