फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे कब्जे में आए कालेधन के बाजीगर, नए और पुराने नोटों से हो रहा था बड़ा खेल

Mon, 19 Dec 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Police took the handle of black money jugglers, new and old currency from Pakistan Wire
कालेधन के बाजीगर - फोटो : ANI

नोटबंदी के बाद से आए दिन कालेधन 'कुबेरों' के तार अब पाकिस्तान से भी जुड़ने लगे हैं। कालेधन की बाजीगरी और इसे छिपाने का इनका तरीका भी चौंकाने वाला है। काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच किलो 600 ग्राम हेरोइन और करीब 15.99 लाख की करेंसी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई करेंसी में 12 लाख के नए नोट शामिल हैं। 

Police took the handle of black money jugglers, new and old currency from Pakistan Wire
कालेधन के बाजीगर - फोटो : ANI

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के आईजी एमएफ फारुकी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार को टीम ने कारज सिंह काजी, मलकीत सिंह और जसविंदर सिंह जस्सा निवासी गांव गुलामीवाला, हरिके जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। 

Police took the handle of black money jugglers, new and old currency from Pakistan Wire
कालेधन के बाजीगर - फोटो : ANI

तलाशी में तीनों से 600 ग्राम हेरोइन और 12 लाख की नई करेंसी समेत 15 लाख 49 हजार 100 रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी होंडा सिटी कार पटाखा मार्केट चमरंग रोड के बीच सुविधा सेंटर के बाहर पार्क कर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police took the handle of black money jugglers, new and old currency from Pakistan Wire
कालेधन के बाजीगर - फोटो : ANI

वहीं से इन सबको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच किलो हेरोइन और 50 हजार की भारतीय करेंसी समेत एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गांव मुहावा के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Police took the handle of black money jugglers, new and old currency from Pakistan Wire
कालेधन के बाजीगर - फोटो : ANI

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करता था। आरोपी को छेहरटा क्षेत्र से पकड़ा गया है। इस ड्रग रैकेट में उसके साथ गुरप्रीत सिंह और हरदेव सिंह भी शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed