फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अय्याशी, घंटे के हिसाब से वसूले जाते थे पैसे, ऐसे करती थीं सेटिंग

Wed, 11 Jul 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 11 Jul 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
police raid in spa center in rewari
पुलिस का छापा
स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अय्याशी का दौरा चलता था। पुलिस ने छापा मारा तो लड़के-लड़कियां ऐसी हालत में मिले, देखकर पुलिस वालों की आंखें शर्म से झुक गईं। फिर पुलिस उन्हें ऐसे निकाल कर ले गई कि देखते रह गए सब।
police raid in spa center in rewari
पुलिस का छापा
हरियाणा के रेवाड़ी में पॉश एरिया स्थित ब्रास मार्केट में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। सेंटर में देह व्यापार होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मॉडल टाउन पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
police raid in spa center in rewari
पुलिस का छापा
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रास मार्केट में मुम्बई केजीएन के नाम से एक स्पा सेंटर खुला है। स्पा सेंटर की संचालक मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा शाखा व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मिलकर स्पा पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
police raid in spa center in rewari
पुलिस का छापा
जैसे ही एक युवक स्पा के अंदर जाता देखा तो टीम भी उसके साथ घुस गई। इस दौरान देखा कि एक युवक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। दोनों को पकड़कर पुलिस टीम ने स्पा सेंटर की संचालिका नीमराणा निवासी हकीम बी समेत दो युवतियों और नीमराणा निवासी दीपचंद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
police raid in spa center in rewari
पुलिस का छापा
बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने जिले में एक साथ 5 स्पा सेंटर पर छापा मारकर दर्जनों युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया था। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद तमाम स्पा सेंटर एक तरह से बंद हो गए थे। ब्रास मार्केट में मुम्बई केजीएन के नाम से यह स्पा सेंटर हाल ही में खुला था, जिस पर नजर पड़ते ही छापेमारी कर दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed