{"_id":"5b45a1714f1c1b0f278b5d81","slug":"police-raid-in-spa-center-in-rewari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अय्याशी, घंटे के हिसाब से वसूले जाते थे पैसे, ऐसे करती थीं सेटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अय्याशी, घंटे के हिसाब से वसूले जाते थे पैसे, ऐसे करती थीं सेटिंग
स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अय्याशी का दौरा चलता था। पुलिस ने छापा मारा तो लड़के-लड़कियां ऐसी हालत में मिले, देखकर पुलिस वालों की आंखें शर्म से झुक गईं। फिर पुलिस उन्हें ऐसे निकाल कर ले गई कि देखते रह गए सब।
2 of 5
पुलिस का छापा
हरियाणा के रेवाड़ी में पॉश एरिया स्थित ब्रास मार्केट में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। सेंटर में देह व्यापार होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मॉडल टाउन पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
3 of 5
पुलिस का छापा
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रास मार्केट में मुम्बई केजीएन के नाम से एक स्पा सेंटर खुला है। स्पा सेंटर की संचालक मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा शाखा व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मिलकर स्पा पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस का छापा
जैसे ही एक युवक स्पा के अंदर जाता देखा तो टीम भी उसके साथ घुस गई। इस दौरान देखा कि एक युवक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। दोनों को पकड़कर पुलिस टीम ने स्पा सेंटर की संचालिका नीमराणा निवासी हकीम बी समेत दो युवतियों और नीमराणा निवासी दीपचंद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस का छापा
बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने जिले में एक साथ 5 स्पा सेंटर पर छापा मारकर दर्जनों युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया था। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद तमाम स्पा सेंटर एक तरह से बंद हो गए थे। ब्रास मार्केट में मुम्बई केजीएन के नाम से यह स्पा सेंटर हाल ही में खुला था, जिस पर नजर पड़ते ही छापेमारी कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।