{"_id":"57654f6e4f1c1be53811d47f","slug":"police-lathicharge-on-teachers-in-bathinda-lady-teacher-try-to-burn-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शिक्षकों को लाठियों से पीटा, लेडी टीचर ने लगाई आग, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने शिक्षकों को लाठियों से पीटा, लेडी टीचर ने लगाई आग, तस्वीरें
Sun, 19 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : गौरव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीचर्स पर फिर बरसीं लाठियां। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच एक महिला शिक्षक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज पंजाब के बठिंडा में ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापकों पर किया गया। इसमें जहां 10 टीचर्स घायल हो गए, वहीं दो टीचर्स को गंभीर चोटें आईं। आत्मदाह करने वाली महिला टीचर को बचा लिया गया। आग लगने से उसका बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया।
3 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली महिला का नाम हरप्रीत बताया जा रहा है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्सा कर महिला ने यह कदम उठाया। लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल बेरोजगार अध्यापकों की पहचान अमरजीत सिंह कंबोज और गुरी मालेरकोटला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए टीचर्स ने बठिंडा बादल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर संगत मंडी के तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर बेरोजगार अध्यापकों को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पैनल बैठक करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स पर बरसाईं लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के नेता सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर 25 मई से पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। शनिवार को जब उनके बाकी साथी पानी की टंकी के नीचे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने बातचीत किए बिना उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।