ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के शव सहित प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ ही डीएसपी भिड़ गए और विवादित बयान दे डाला। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान
- फोटो : अमर उजाला
मामला, जींद के लक्ष्मी नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विवाहिता के परिजन जब उसके शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो परिजनों ने सवाल उठाया कि बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। इस पर डीएसपी कप्तान सिंह भड़क गए और परिजनों के सामने विवादित बयान दे डाला।
3 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे परिजनों से सिटी डीएसपी कप्तान सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई। डीएसपी के व्यवहार से खफा मृतका के परिजनों ने रोहतक रोड पर प्रदर्शन कर डीएसपी को सस्पेंड करने की मांग की।
4 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी नगर निवासी रिशू की 8 साल पहले उचाना निवासी सचिन के साथ हुई थी। रिशू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने रिशू के पति सचिन, ससुर खजानचंद, सास मूर्ति देवी तथा ननद मीना के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
5 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां पहुंचे सिटी डीएसपी कप्तान सिंह की परिजनों से तू तड़ाक हो गई। परिजनों ने सवाल उठाया कि बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। इस पर डीएसपी कप्तान सिंह भड़क गए। वीडियो में वे साफ कह रहे हैं कि ‘सगाई हमने कराई थी कि कै, रिशेतदार तो थारे ही होंगे। तमने देखभाळ के कर्या होगा रिश्ता। लड़की का रिश्ता कौण सा पुलिस ने या सरकार ने थोड़े ही करवाया था। इस पर परिजन भड़क गए तो डीएसपी बोलते हैं ‘आराम तै बात कर गुलाम नहीं हूं थारा।