फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी पैदा हुई तो महिला को वो सजा दी, देख खून खौल उठेगा, कहेंगे- जान से मार दो

Tue, 18 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 18 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
patiala lady give birth to girl child, brutally beaten by husband
Patiala News
बेटी पैदा हो गई तो महिला को पति ने भाई के साथ मिलकर वो सजा दी, देखकर आपका खून खौल जाएगा और आप कहेंगे कि इन लोगों को जान से मार दो।

 
patiala lady give birth to girl child, brutally beaten by husband
Patiala News
घटना पंजाब के प​टियाला की है। एक देवर ने अपनी भाभी को दोस्त के साथ मिलकर हाकियों के साथ पीटा, क्योंकि बेटी पैदा हो गई थी। इस पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर महिला के देवर, देवर के दोस्त समेत पति के खिलाफ मारपीट, धमकियां देने, शारीरिक छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है। 
patiala lady give birth to girl child, brutally beaten by husband
Patiala News
इस वीडियो में दिखाया गया है कि नाभा गेट स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर एक महिला को दो युवक हाकियों के साथ पीट रहे हैं। पुलिस की जांच मेंद सामने आया है कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई, वह मीना कश्यप (25) है और छोटी बारादरी में कोका कोला एजेंसी के पास इलाके में रहने वाली है।  मारपीट करने वालों में देवर कमलजीत सिंह व देवर का दोस्त गौरववीर सिंह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
patiala lady give birth to girl child, brutally beaten by husband
Patiala News
मीना के मायका परिवार के मुताबिक, मीना की शादी दलजीत सिंह के साथ हुई थी और वह कोई काम नहीं करता है। शादी के बाद उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया। जिसे ससुरालियों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं उसके बाद ससुरालियों ने बेटी मीना को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। हमने बीच बचाव किया तो मीना और उसका पति अलग रहने लगे। 
विज्ञापन
patiala lady give birth to girl child, brutally beaten by husband
Patiala Nvws
इस संबंधी केस वुमन थाना में भी चला। वीरवार को किसी कारण मीना अपने ससुराल परिवार गई, वहां उसके देवर कमलजीत सिंह ने अपने दोस्त गौरववीर सिंह के साथ मिलकर उसे सरेआम पीटा। मीना अपनी जान बचा कर फर्नीचर की दुकान पर आ गई। यह सारी मारपीट एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। देवर ने इस दौरान अपनी भाभी से शारीरिक छेड़छाड़ भी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed