गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए जिस युवक ने ISI से डील कर बम बनाया था अब उसकी मां ने भी अपनी जान दे दी। पढ़िए
2 of 7
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब के पटियाला के दर्शन नगर में जिस घर में इंजीनियरिंग का छात्र बम बना रहा था। उसी घर में छात्र की मां ने भी सुसाइड कर लिया है।
बता दें कि इस घर में रहने वाले हरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके बेटे रजतवीर सिंह ने पुलिस रेड के दौरान सुसाइड कर लिया था। अब घर में केवल मृतक बेटे की मां ही बची थी।
बेटे पर लगे आरोपों, पति की पुलिस कस्टडी और बेटे की सुसाइड से परेशान किरणजोत ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा युवक रजतदीप सिंह चंडीगढ़ की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह युवती का प्यार पाने को उसका पीछा करता था। इससे परेशान हाेकर युवती ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। बताया जाता है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। अपनी पिटाई व अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने बम बनाना शुरू कर दिया।