फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करनाल में जोरदार धमाका...एक की मौत, तीन झुलसे, घरों से निकले लोग, पटाखा फैक्ट्री में हुआ हादसा

Wed, 24 Feb 2021 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
One died and Three Scorched due to blast in Fireworks Factory in Karnal Of Haryana
करनाल में पटाखा फैक्टरी में धमाका। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव के समीप पटाखा फैक्टरी में देर शाम जोरदार धमाका हो गया। जिसमें फैक्टरी में पटाखे बना रहे चार मजदूरों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल तीनों मजदूरों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों मजदूर 100 प्रतिशत झुलसे हैं। मशीन से निकली चिंगारी से हादसा होने का अंदेशा है। घटना के बाद फैक्टरी मालिक फरार हो गया। फिलहाल जांच मधुबन थाना पुलिस कर रही है। डीसी निशांत कुमार ने भी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। श्री फायर वर्कस के नाम से मूनक रोड पर घोघड़ीपुर गांव से पहले खेतों में करीब एक एकड़ में पटाखे की फैक्टरी बनी है। वहां पर शाम के समय कुछ मजदूर पटाखे बना रहे थे। बताया जा रहा है कि जहां पर पटाखों के लिए बारूद रखा था। वहीं पर मशीन की चिंगारी से आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्टरी के अन्य मजदूरों में हड़कंप मंच गया। हादसे में बिहार निवासी विजय कुमार (25), पांडी शिवम (28) व विजय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि अभी वह जांच कर रहे हैं। 

One died and Three Scorched due to blast in Fireworks Factory in Karnal Of Haryana
आग पर काबू पाता दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से निकले
जिस फैक्टरी में धमाका हुआ उसके समीप एक गत्ते की फैक्टरी भी है। वहीं कुछ दूरी पर डेरे भी हैं। लोगों ने बताया कि वह घर पर काम कर रहे थे। धमाके की आवाज ऐसे थी जैसे बम फट गया हो। जब घर से बाहर निकले तो पास की पटाखा फैक्टरी में अफरा तफरी मची थी। कुछ समय बाद दमकल विभाग की गाड़ियों की आवाज सुनाई देने लगी। 

One died and Three Scorched due to blast in Fireworks Factory in Karnal Of Haryana
कार्रवाई करता पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी मालिक का सड़क पर है गोदाम
फैक्टरी मालिक का फैक्टरी से अलग करीब 300 मीटर की दूरी पर सड़क पर गोदाम भी है। वहां पर वह पटाखे बेचता है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुंदर लाल गुप्ता के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस है या पटाखे बनाने का। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि यह फैक्टरी कई सालों से है और इसमें 20 से ज्यादा लोग काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
One died and Three Scorched due to blast in Fireworks Factory in Karnal Of Haryana
बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि फैक्टरी में धमाका होने के करीब दो घंटे बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां गेट पर ताला लगा मिला और फिर वापस लौट गई। इस बड़े हादसे में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई है। फैक्टरी में धमाका होने के बाद मजदूरों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके तुरंत बाद मालिक ने फैक्टरी के मेन गेट पर ताला लगवा दिया और फरार हो गया। मालिक अस्पताल भी नहीं पहुंचा। यह फैक्टरी लाइसेंसी थी या अवैध रूप से चल रही थी। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। जांच के लिये डीसी ने कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
One died and Three Scorched due to blast in Fireworks Factory in Karnal Of Haryana
धमाके के बाद बिखरी फैक्टरी की ईंट। - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल कुंजपुरा की पटाखा फैक्टरी में आग से एक मजदूर की मौत हुई थी। इससे अलग जिले में कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही हैं। वहीं करीब दो वर्ष पहले शिव कॉलोनी क्षेत्र में पोटाश कूटते वक्त धमाका होने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इन घटनाओं के बाद भी सख्ती नहीं की। 

घोघड़ीपुर के समीप पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। फैक्टरी किसी सुंदर लाल के नाम है। मामले की जांच की जा रही है। - संजीव मलिक, मधुबन थाना प्रभारी।

पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके को लेकर एक कमेटी का गठन कर दिया है। मामले की गहना से जांच कराई जाएगी कि फैक्टरी के मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था कि नहीं, इससे अलग फायर सेफ्टी इंतजाम थे कि नहीं। इन सभी की गहनता से जांच कराई जाएगी। - निशांत कुमार, डीसी करनाल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed